15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीय'चलो गगन की ओर', गगनयान मिशन के लिए इसरो का ड्रोग पैराशूट...

‘चलो गगन की ओर’, गगनयान मिशन के लिए इसरो का ड्रोग पैराशूट टेस्‍ट सफल

Published on

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने ड्रोग पैराशूट संबंधी टेस्‍टों की एक सीरीज सफलतापूर्वक आयोजित की है। जो गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन में पुन: प्रवेश के दौरान ‘क्रू मॉड्यूल’ को स्थिर करने और इसकी स्‍पीड को सुरक्षित स्तर तक कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसरो ने ड्रोग पैराशूट संबंधी परीक्षणों की एक श्रृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की है। इसके जर‍िए गगनयान मिशन के तहत यात्रियों को सुरक्षित रूप से अंतरिक्ष तक ले जाने और वापस आने की उम्मीद है।

कब और कहां हुआ गगनयान का यह टेस्‍ट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने आठ से दस अगस्त तक चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी के रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड (आरटीआरएस) प्रतिष्ठान में सिलसिलेवार ढंग से सफल ड्रोग पैराशूट तैनाती परीक्षण किए।

तीन द‍िन क‍िया गया टेस्‍ट
पिछले 3 दिनों में ISRO ने ADRDE/DRDO के साथ मिलकर TBRL, चंडीगढ़ में रेल ट्रैक रॉकेट स्लेज सुविधा में Gaganyaan के ड्रग शूट्स पर टेस्‍ट की एक श्रृंखला का प्रदर्शन किया। ​इसरो के अनुसार गगनयान परियोजना का मकसद तीन सदस्यों के चालक दल को तीन दिन के अभियान पर 400 किलोमीटर की कक्षा में भेजकर तथा पृथ्वी पर उन्हें सुरक्षित वापस लाकर मानव अंतरिक्ष यान क्षमता को प्रदर्शित करना है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...