13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयये सूटकेस नहीं, कवच है... देखिए VVIP को हमले में कैसे बचाते...

ये सूटकेस नहीं, कवच है… देखिए VVIP को हमले में कैसे बचाते हैं SPG के ब्लैक कमांडो

Published on

नई दिल्ली

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस बार भी लालकिले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह से पहले नई दिल्ली के लाल किले में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान एसपीजी कमांडो ने वीवीआईपी को एस्कॉर्ट और संभावित खतरे की स्थिति में बचाव करने के लिए मॉक ड्रिल किया।

ब्रीफकेस खुलकर बन जाती है ढाल
एसपीजी के जवान खतरे की स्थिति में ब्रीफकेस वाली बुलेटप्रूफ शील्ड से वीवीआईपी की ढाल बन जात हैं। वीवीआईपी पर हमले की स्थिति में तुरंत ब्रीफकेस खुल जाते हैं। इसके बाद वीवीआईपी के चारों तरफ दीवार का घेरा बन जाता है। ब्रीफकेस खुलने के बाद बुलेट प्रूफ शील्ड की तरह काम करता है। इसमें एक एमपी 5 गन भी होती है।

​स्वतंत्रता दिवस पर की मॉक ड्रिल
दिल्ली में स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नई दिल्ली के लाल किले में फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान एक वीवीआईपी को एस्कॉर्ट करने के लिए एसपीजी कमांडो ने मॉक ड्रिल में हिस्सा लिया।

​यूएस सीक्रेट सर्विस जैसी ट्रेनिंग
सेना के एक रिटायर्ड ऑफिसर के अनुसार जब एसपीजी की स्थापना हुई थी तब इसके जवानों की ट्रेनिंग को यूके सीक्रेट सर्विस गाइडलाइंस के अनुसार दी गई थी। अब इस्राइल व अन्य देशों की टेक्निक को भी शामिल किया गया है।

​सभी पूर्व पीएम और उनके परिवार को सुरक्षा
पहले एसपीजी सिर्फ प्रधानमंत्री को सुरक्षा देती थी। राजीव गांधी की हत्या के बाद सभी पूर्व पीएम की सुरक्षा को भी शामिल किया गया। 2003 में हुए संशोधन के बाद सभी पूर्व पीएम के साथ ही उनके परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया गया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...