11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराष्ट्रीयजम्मू, राजौरी, पठानकोट… पाकिस्तान का कई इलाकों में ड्रोन अटैक, भारत ने...

जम्मू, राजौरी, पठानकोट… पाकिस्तान का कई इलाकों में ड्रोन अटैक, भारत ने मार गिराए

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज फिर एक पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में ड्रोन अटैक की खबरें सामने आ रही हैं। खतरे को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पूरे इलाके में सायरन बज रहा है और ब्लैकआउट किया गया है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि जम्मू, सांबा, पठानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम इस हमले का करारा जवाब दे रहा है। भारत ने पाक के कई ड्रोन मार गिराए हैं।

कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन की गूंज
हमले के बाद जम्मू, सांबा, उधमपुर, राजौरी, अखनूर और फिरोजपुर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया। सायरन की आवाजें और विस्फोटों की गूंज ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी। उधमपुर और सांबा में भी सायरन बज रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने और रोशनी बंद रखने की सलाह दी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी ड्रोनों ने जम्मू, सांबा, और पठानकोट के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके साथ ही पुंछ और उधमपुर में भी गोलाबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। सांबा में भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने ब्लैकआउट के बीच कई ड्रोनों को नष्ट किया, जिसके कारण जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजीं।

कल भी मुंह की खाई, आज फिर हिमाकत
यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने इस तरह की हरकत की हो। गुरुवार रात को भी पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर सहित भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे, जिन्हें भारतीय सेना ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। सूत्रों के अनुसार, भारत ने न केवल ड्रोनों को मार गिराया, बल्कि पाकिस्तान के एक F-16 और दो JF-17 लड़ाकू विमानों को भी नष्ट किया। इसके बावजूद, पाकिस्तान ने आज फिर से ड्रोन हमले की हिमाकत की, जिसे भारतीय सेना ने एक बार फिर विफल कर दिया।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

एनटीपीसी प्रमुख गुरदीप सिंह को मिल सकता है सेवा विस्तार, नए उत्तराधिकारी की खोज जारी

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी के अध्यक्ष और प्रबंध...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...