10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयके कविता ने AAP के शीर्ष नेताओं के साथ की '100 करोड़...

के कविता ने AAP के शीर्ष नेताओं के साथ की ‘100 करोड़ रुपये की डील’, जांच एजेंसी का दावा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी जांच में दावा किया है कि के. कविता ने लाभ पाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया सहित आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची है. के. कविता भारत राष्ट्र समिति (BRS) के नेता और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी हैं. जांच एजेंसी ने कहा कि ‘लाभ’ के बदले में के कविता ने कथित तौर पर आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया. ED ने आरोप लगाया कि थोक विक्रेताओं से रिश्वत के रूप में अवैध पैसा लिया गया और AAP को फायदा पहुंचाया गया.

के कविता को ईडी ने शनिवार, 16 मार्च को हैदराबाद में उनके घर पर तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था. अगले दिन उन्हें विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. जहां से 23 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया.

245 ठिकानों पर छापेमारी, अब तक पंद्रह लोग गिरफ्तार
दिल्ली शराब नीति मामले में अब तक ईडी ने दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई समेत देशभर में 245 ठिकानों पर छापेमारी की है. इस मामले में अब तक आप नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और विजय नायर समेत पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ईडी ने मामले में एक अभियोजन शिकायत और 5 पूरक शिकायतें दर्ज की हैं. जांच एजेंसी ने सोमवार को कहा कि मामले में अपराध से अर्जित आय में से अब तक 128.79 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया जा चुका है.

मामले में आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में हुई सुनवाई में कविता के वकील ने कहा कि जब 19 मार्च को सुप्रीम कोर्ट मे सुनवाई होनी है तो ऐसी क्या जल्दी थी कि ईडी तीन दिन नहीं रुक सकी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश तक का इंतजार नहीं किया. ईडी के वकील जोएब हुसैन ने कहा की हमारे तरफ से कभी नहीं कहा गया की हम कार्रवाई (कोर्सिव एक्शन) नहीं करेंगे.

ED ने कहा कि हमने पिछले साल सितंबर में ही कहा था कि हम समन जारी करेंगे. हमने कोर्ट को समन को लेकर कोई एश्योरेंस नही दिया था. एजेंसी ने कहा कि जब कोई स्पष्ट आदेश नहीं है, तो आप अपने पक्ष में अंतरिम राहत नहीं मान सकते. क्या सुप्रीम कोर्ट का कोई आदेश है कि हम कविता के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेंगे? कविता के पक्ष में कोई भी अंतरिम राहत का लिखित आदेश नहीं है. जज ने ED से पूछा की जब 19 तारीख को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है तो गिरफ्तारी के लिए इतनी जल्दीबाज़ी क्यों?

ED ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट के किसी आदेश का उल्लंघन नहीं किया है. हमने कार्रवाई से संबंधित कोई अंडरटेकिंग नहीं दी. ED ने कहा कि कोर्ट को यह देखना है कि PMLA की धारा 19(1) का पालन किया गया है या नहीं है. ग्राउंड ऑफ अरेस्ट गिरफ्तारी से पहले के कविता को दिया गया था.

ED ने कहा कि कविता के वकील आरोप लगा रहे हैं कि नियम के मुताबिक एक महिला को सूर्यास्त के बाद गिरफ्तार नहीं किया जा सकता. जबकि हैदराबाद मे सूर्यास्त का समय 6.20 बजे है, उससे पहले हमने अरेस्ट किया. ED ने बताया कि सर्च के दौरान पांच फोन जब्त किए गए हैं. तीन फोन स्टाफ के थे, एक उनके पति का और एक के कविता का था.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...