17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयकंझावला पार्ट 2: दिल्ली के कन्हैया नगर में कार से टक्कर मार...

कंझावला पार्ट 2: दिल्ली के कन्हैया नगर में कार से टक्कर मार स्कूटी सवार को घसीटा, एक की मौत

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कंझावला जैसी घटना एक बार फिर सामने आई है। राजधानी दिल्ली के कन्हैया नगर इलाके में एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी कार के नीचे फंस गई और कुछ दूर तक घसीटती रही। कार सवारों ने इसके बावजूद कार नहीं रोकी और स्कूटी को 300 मीटर तक घसीटा। इस घटना में एक स्कूटी सवार की मौत हो गई है। पुलिस ने कार का पीछा कर इस मामले में कार के अंदर बैठे 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

उषा रंगनानी, DCP, उत्तर पश्चिम, दिल्ली ने कहा कि गाड़ी में 5 लोग सवार थे इन्होंने बिना गाड़ी रोके लगभग 300 मीटर तक इन्हें घसीटा। हादसे में एक पीड़ित की मौत हो गई है, दूसरे का इलाज जारी है। यह घटना 26 जनवरी रात की है। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाड़ी में बैठे लोगों ने शराब का सेवन किया था। आगे की जांच जारी है।

पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक थाना केशवपुरम की पीसीआर की गाड़िया प्रेरणा चौक और कन्हैया नगर में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मारी। इस टक्कर में एक व्यक्ति गाड़ी की बोनट से टकराकर गिर गया और दूसरे व्यक्ति का सिर बोनट और विंडशील्ड के बीच फंस गया। इसमें एक स्कूटी सवार की जान चली गई।

केशवपुरम थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक स्कूटी पर पीछे बैठे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार हवा में उछलकर बोनट और विंडशील्ड के बीच फंस गया। घायल शख्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी राजधानी दिल्ली में साल के पहले ही दिन कंझावला की घटना को लोग भूले नहीं थे उसके बाद यह घटना सामने आती है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...