21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकपिल सिब्बल ने जीता सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव,चौथी बार बनेंगे...

कपिल सिब्बल ने जीता सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव,चौथी बार बनेंगे SCBA के अध्यक्ष

Published on

नई दिल्ली

वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव जीत लिया है। इस बार कपिल सिब्बल को कुल 1066 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर आए वरिष्ठ वकील प्रदीप राय को 698 वोट मिले है। वहीं तीसरे नंबर निवर्तमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ आदिशा अग्रवाल रहे। उन्हें 296 वोट मिले। बता दें कि ये चौथी बार होगा जब कपिल सिब्बल एससीबीए के अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे। इससे पहले कपिल सिब्बल पहले भी साल 2001-2002 तक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उससे पहेल 1995-96 और 1997-98 तक भी वे एससीबीए के प्रेसिडेंट थे।

‘ये तो सिर्फ ट्रेलर है’
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुने जाने को उदारवादी और लोकतांत्रिक ताकतों की जीत करार देते हुए कहा कि यह देश में बहुत जल्द होने जा रहे बड़े परिवर्तन का ट्रेलर है। वरिष्ठ अधिवक्ता सिब्बल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप राय को पराजित किया।

उनकी जीत के बाद रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि कपिल सिब्बल को भारी बहुमत से उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। यह उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील ताकतों के लिए एक बड़ी जीत है।निवर्तमान प्रधानमंत्री के शब्दों में कहें तो, यह राष्ट्रीय स्तर पर बहुत जल्द होने वाले परिवर्तन का एक ट्रेलर भी है। जल्द ही भूतपूर्व होने जा रहे वर्तमान शासन के कानूनी ‘ड्रमबीटर्स’ और ‘चीयरलीडर्स’ को इससे झटका लगना चाहिए।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...