11.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में दिनदहाड़े गोली मार कैश वैन से लूट ले गए लाखों...

दिल्ली में दिनदहाड़े गोली मार कैश वैन से लूट ले गए लाखों रुपये, गार्ड की मौत

Published on

नई दिल्ली

राजधानी में दिनदहाड़े कैश वैन पर फायरिंग कर कैश लूटने का मामला सामने आया है। फायरिंग में कैश वैन के गार्ड की मौत हो गई। घटना वजीराबाद थाना क्षेत्र की है। यहां जगतपुरी फ्लाइओवर के पास शाम करीब 4.30 बजे एक कैश वैन आईसीआईसीआई के एटीएम में कैश डालने पहुंची थी। कैश वैन के एटीएम के सामने रुकते ही अचानक पीछे से एक शख्स आया। उसने कैश वैन पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गोली कैश वैन के गार्ड को लगी। इसके बाद शख्स कैश वैन से करीब 8 लाख रुपये लूट कर फरार हो गया।

अस्पताल पहुंचते ही गार्ड की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोली लगने के बाद कैश वैन के गार्ड को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने गार्ड को मृत घोषित कर दिया। गार्ड की पहचान 55 वर्षीय जय सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...