9.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयहिम्मत देखो इसकी... दिल्ली के करोल बाग के PG में गार्ड ने...

हिम्मत देखो इसकी… दिल्ली के करोल बाग के PG में गार्ड ने युवती को दबोचा

Published on

करोल बाग

करोल बाग इलाके में पीजी में एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। मंगलवार को विडियो और इससे जुड़ी घटना के बारे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह विडियो वायरल हो गया। घटना में पीजी के सिक्योरिटी गार्ड पर छेड़खानी का आरोप है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि एक बहुत ही परेशान करने वाली घटना आयोग के सामने आई है। मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यह करतूत परेशान करने वाली है और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।

आरोप है कि करोल बाग के एक पीजी के सुरक्षा गार्ड ने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। इस मामले में विडियो भी ट्वीट किया गया है जिसमें छेड़छाड़ करते हुए देखा जा सकता है। यह भी बताया गया है कि जब इसकी शिकायत पीजी के मालिक से की गई तो उसने कोई कार्रवाई नहीं की। आयोग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने और आरोपी को गिरफ्तार करने को कहा है। आयोग ने उस पीजी के रजिस्ट्रेशन का ब्योरा भी मांगा है। आयोग ने दिल्ली पुलिस को 18 अगस्त 4 बजे तक मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। सेंट्रल जिला पुलिस इस घटना के बाबत जानकारी देने से कतराती रही।

दिल्ली महिला आयोग के नोटिस आने के बाद डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बस इतनी जानकारी साझा की गई कि 13 अगस्त को पीसीआर कॉल मिली थी। इसमें कॉलर ने कहा कि पीजी के कार्ड ने मारपीट की है। लोकल पुलिस कार्रवाई के लिए तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि कॉल करने वाली युवती ने कंप्लेंट देने से इनकार कर दिया। बाद में मालूम चला कि वह युवती अगले ही दिन पीजी को खाली करके चली गई। इस बीच, 16 अगस्त को बदसलूकी का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने युवती और उसके परिजनों से संपर्क साधा। लेकिन युवती की तरफ से फिर किसी तरह की शिकायत देने से लिखित में इनकार कर दिया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...