4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ की जेल नंबर-3 में कैदियों की बड़ी तलाशी, मिले 23 सर्जिकल...

तिहाड़ की जेल नंबर-3 में कैदियों की बड़ी तलाशी, मिले 23 सर्जिकल ब्लेड, मोबाइल, ड्रग्स

Published on

नई दिल्‍ली

एशिया की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल से एक और बड़ी रिकवरी हुई है। यहां की जेल नंबर-3 में एक टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में सर्जिकल ब्लेड, ड्रग, दो टचस्क्रीन मोबाइल और सिम कार्ड बरामद किए हैं। कुछ और प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद की गई है। तिहाड़ जेल प्रवक्ता ने आज शाम इस मामले की जानकारी दी।

जेल प्रवक्‍ता ने बताया कि यह कार्रवाई 6.40 बजे के आसपास सेंट्रल जेल नंबर तीन में की गई है। जेलकर्मियों को लगा था कि इस जेल में कैदियों का कुछ ससपीशियस मूवमेंट हो रहा है। उसके बाद यह कार्रवाई की गई। संदिग्ध कैदियों को सर्च किया गया। उनके पास से सर्जिकल ब्लेड, मोबाइल, सिम कार्ड इत्यादि बरामद हुए।

आगे की जांच जारी है। पता चला है कि इस जेल की दीवार के दूसरे हिस्से से कुछ पैकेट इधर फेंके गए थे। जिन कैदियों ने ये पैकेट यहां पर फेंके उनकी पहचान की जा रही है। इस मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी गई है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर सके।

इससे पहले भी लगातार मंडोली, रोहिणी और तिहाड़ की जेलों से मोबाइल, प्रतिबंधित सामान बरामद किए जा रहे हैं। जब से तिहाड़ के नए डीजी के रूप में संजय बेनीवाल ने कार्यभार संभाला है, लगातार इस तरह के ऐक्शन किए जा रहे हैं। इससे कैदियों में भी हड़कंप मच गया है। वे कोशिश में लगे हुए हैं कि किसी तरह मोबाइल, सिम कार्ड, सर्जिकल ब्लेड आदि को छुपाने में कामयाब रहें। लेकिन, जिस तरीके से पिछले कुछ महीनों में ही सैकड़ों की संख्या में मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। उससे आने वाले समय में इस तरह के प्रतिबंधित सामान का जेल के अंदर पहुंचना और उसका इस्तेमाल करना और भी मुश्किल होने वाला है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...