6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में धारदार हथियार से शख्स की हत्या! गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के...

दिल्ली में धारदार हथियार से शख्स की हत्या! गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास मिला खून से लथपथ शव

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात व्यक्ति मृत पाया गया. लोगों ने देखा तो सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. वहीं इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.

एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि सुबह 6:35 बजे पीसीआर कॉल पर सूचना मिली थी कि गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया.

पुलिस को मौके पर एक शव मिला. उसके चेहरे, सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे. इस दौरान घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए. इसी के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई. पुलिस ने शव की शिनाख्ती के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

आसपास इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये रंजिश का मामला है या लूट के इरादे से हत्या की गई है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा. इस घटना के पास आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...