6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के नारायणा इलाके में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी...

दिल्ली के नारायणा इलाके में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के नारायणा इलाके में एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मामले में पश्चिमी दिल्ली के DCP विचित्र वीर ने बताया, “कल शाम 8 बजे के करीब हमें एक पार्क में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला होने की खबर मिली थी, व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया. मृतक का नाम मनोज है जिसकी उम्र करीब 36 साल है. जब वे पार्क से गुजर रहे थे तो कुछ स्थानीय लड़कों ने उन पर हमला कर दिया.”

डीसीपी ने बताया कि 2 आरोपियों को हमने पकड़ लिया है. पीड़ित परिवार ने कुछ और लोगों पर संदेह जताया है, जिसे देखते हुए आगे की जांच की जा रही है. हम आश्वस्त करते हैं कि जिस किसी व्यक्ति की इस मामले में संलिप्तता पाई जाएगी, उसके खिलाफ हम उचित कार्रवाई करेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने उठाया सवाल
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दुखद बात यह है कि 6 महीने पहले पीड़ित के छोटे भाई की हत्या कर दी गई थी, उस वक्त उनके परिवार ने पुलिस को लिखित में दिया था कि पूरे परिवार को इन लोगों से खतरा है और उन्हें सुरक्षा चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा कि जब मैं पीड़ित परिवार से मिलने गया तो स्थानीय लोगों ने बताया कि नारायणा इलाके में 5-7 युवक हैं, जिन्होंने वहां उत्पात मचा रखा है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है. जब पीड़ित के भाई की हत्या हुई थी, तब पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की? जब कल परिवार के सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया.

बीजेपी पर केजरीवाल का आरोप
अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा, “यह कैसी कानून व्यवस्था है? केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी ने दिल्ली को गुंडों, बदमाशों और बलात्कारियों के हाथों में दे दिया है.” एक अन्य बयान में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर फिर हमला बोला. उन्होंने कहा, “दिल्ली में कल 3 हत्याएं हुईं. अमित शाह जी आप दिल्ली के लोगों को वह सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं, जिसकी उन्हें तलाश है.”

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...