7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयसंसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले शख्स की दिल्ली...

संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले शख्स की दिल्ली के अस्पताल में मौत

Published on

नई दिल्ली,

संसद भवन के सामने खुद को आग लगाने वाले शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गई. शुक्रवार को इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी. आग में बुरी तरह से झुलसे शख्स का इलाज दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में चल रहा था.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को उत्तर प्रदेश के बागपत के रहने वाले 26 साल के जितेंद्र ने नए संसद भवन के पास अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की थी, जिसके बाद संसद के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों की मदद से आग बुझाई गई थी.

घटना के बाद उसे इलाज के लिए RML अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरा परिवार शोक में डूब गया.

‘घर पर हुए विवाद के कारण उठाया ये कदम’
मामला सामने आने के बाद पुलिस इसकी तहकीकात में लग गई और प्रारंभिक जांच में ये पता चला है कि व्यक्ति ने ये कदम बागपत में अपने घर पर हुए विवाद के कारण उठाया है. पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के परिवार पर उनके गांव में एक अन्य परिवार के साथ मारपीट के दो मामले चल रहे थे, जिसके कारण वो परेशान थे.

आग से शरीर 95 प्रतिशत तक जल गया था
अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, मृतक का शरीर 95 प्रतिशत तक जल गया था, जिस वजह से शुक्रवार सुबह 2 बजे के करीब उसका निधन हो गया. अधिकारियों ने कहा कि शख्स की मौत बुरी तरह से आग में झुलस जाने के कारण हुई है. घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद जितेंद्र का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...