11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयमंडोली जेल अधिकारी रिटायरमेंट के दिन सस्पेंड, सुकेश चंद्रशेखर को दी थी...

मंडोली जेल अधिकारी रिटायरमेंट के दिन सस्पेंड, सुकेश चंद्रशेखर को दी थी घड़ी पहनने की इजाजत

Published on

नई दिल्ली,

मंडोली जेल में विवादित ठग सुकेश चंद्रशेखर के संबंध में एक नया विवाद उभरा है. जेल प्रशासन ने मेडिकल ऑफिसर आर राठी को उनके रिटायरमेंट के दिन ही सस्पेंड कर दिया. यह कार्रवाई तब की गई जब उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर को जेल परिसरों के भीतर घड़ी पहनने की इजाजत दी थी.

सुकेश के लिए घड़ी अप्रूव करने का यह मामला तब सामने आया, जब इसकी जांच की गई. मामला सामने आने के बाद, जेल प्रशासन ने एक विस्तृत जांच के आदेश दिए. सूत्रों के मुताबिक, आर राठी के द्वारा दी गई सिफारिश पर सवाल उठाए जा रहे हैं.

किसी तरह की गड़बड़ी तो नहीं की? जांच में होगा खुलासा!
जांच का मकसद यह पता लगाना है कि इस सिफारिश के पीछे कौन से कारण थे. अदालती नियमों के मुताबिक, जेल में कैदियों को सिर्फ आवश्यक वस्त्र और इसके अलावा कुछ अन्य वस्तुएं ही ले जाने की अनुमति होती है, वो भी जेल प्रशासन के अप्रूवल के बाद.

जांच के बाद जेल अधिकारी पर हो सकता है एक्शन!
राज्य के जेल मंत्री ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जेल के नियमों का सही तरह से पालन हो रहा है और किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो. इस घटना ने जेल प्रशासन की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. जांच के नतीजों के बाद ही आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला लिया जाएगा.

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...