7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ के सीनियर सिटीजन सेल में मनीष सिसोदिया, इसी वार्ड में हैं...

तिहाड़ के सीनियर सिटीजन सेल में मनीष सिसोदिया, इसी वार्ड में हैं कई खूंखार अपराधी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तिहाड़ सेंट्रल जेल नंबर एक के वरिष्ठ नागरिक सेल में बंद हैं। इस सेल में उनके अलावा कोई दूसरा नहीं है। जेल अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सिसोदिया का सेल वार्ड नंबर 9 में स्थित है, जो सीसीटीवी की निगरानी में है। अधिकारियों ने बताया कि इसी वार्ड में कुछ खूंखार अपराधियों को रखा गया है। सिसोदिया ने अभी तक खाने या अन्य कोई शिकायत नहीं की है।

सिसोदिया, जिन्हें दिल्ली आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। तिहाड़ जाने के बाद बाद सोमवार उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया। जेल अधिकारी ने कहा, उनकी मेडिकल जांच रिपोर्ट सामान्य आई, इसके बाद उन्हें एक स्पर्श किट प्रदान की गई, जिसमें टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश और दैनिक जरूरतों के अन्य सामान शामिल थे। जेल में पहली रात उन्हें अतिरिक्त कपड़े भी प्रदान किए गए।

अधिकारी ने कहा, रात के खाने में सिसोदिया को शाम करीब 7-7.30 बजे चपाती, चावल और सब्जी दी गई और उन्होंने किसी भी चीज के बारे में कोई सवाल या शिकायत नहीं किया। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को सिसोदिया को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही मामले की जांच के सिलसिले में 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...