8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयबेरहमी से शादीशुदा युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट काटा, पुलिस बोली- अन्य...

बेरहमी से शादीशुदा युवक की हत्या, प्राइवेट पार्ट काटा, पुलिस बोली- अन्य युवक से था संबंध

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली के पालम विहार रेलवे स्टेशन के पास 27 नवंबर को 25 वर्षीय युवक का सड़ा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिससे मृतक की पहचान हुई. मृतक ई-कॉमर्स कंपनी में एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करता था और कुछ दिनों से लापता था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 25 नवंबर को द्वारका सेक्टर-23 थाने में दर्ज कराई गई थी.

पुलिस जांच में पता चला कि युवक की हत्या बेहद निर्ममता से की गई. सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था, शरीर पर चाकू के कई निशान थे और उसके प्राइवेट पार्ट्स को काटकर अलग कर दिया गया था.

चाकू से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या
जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में युवक को 25 नवंबर को पालम विहार रेलवे यार्ड की तरफ जाते हुए देखा गया था. उसके पीछे दो अन्य युवक भी नजर आए. हालांकि, पूछताछ के बाद पुलिस को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला.

पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया
पुलिस ने मोबाइल चैट और अन्य जांच में पाया कि मृतक शादीशुदा था. बावजूद उसके एक अन्य युवक के साथ संबंध में था. जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि मृतक एचआईवी पॉजिटिव था. पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है कि क्या उसकी बीमारी या यौन झुकाव उसकी हत्या का कारण बनी. हत्या की जांच के लिए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की हैं जो अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही हैं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...