21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयMCD: चार महीने बाद बीजेपी ने चुना नेता प्रतिपक्ष, राजा इकबाल सिंह...

MCD: चार महीने बाद बीजेपी ने चुना नेता प्रतिपक्ष, राजा इकबाल सिंह को दी जिम्मेदारी

Published on

नई दिल्ली,

MCD चुनाव को कई महीनों का वक्त बीत चुका है. बावजूद इसके आम आदमी पार्टी का मेयर चुने जाने के बाद प्रतिपक्ष में बैठे बीजेपी को अब तक नेता प्रतिपक्ष नहीं मिल रहा था. लेकिन अब वह कमी दूर हो गई है. दिल्ली बीजेपी ने 4 महीने बाद ही सही आखिरकार दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के नाम की घोषणा कर दी है. बहुत सारे सीनियर पार्षदों के नामों पर विराम लगाते हुए आखिरकार नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर राजा इकबाल सिंह को नेता प्रतिपक्ष के रूप में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने नामित कर दिया.

बता दें कि बीते 8 जून को मेयर ने दिल्ली नगर निगम से चुने गए 6 स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी. 12 सदस्यों का चुनाव अभी जून से किया जाना है लेकिन सुप्रीम कोर्ट में एल्डरमैन के नॉमिनेशन को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी पूरी कर ली है और फैसला सुरक्षित रख लिया है. ऐसे में समर वेकेशन बीतने के बाद कभी भी फैसला आ सकता है.

अब दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का शासन है बीते साल हुए 4 दिसंबर को एमसीडी चुनाव के बाद 7 दिसंबर को परिणाम आए थे और सबसे ज्यादा 134 सीटें आम आदमी पार्टी ने जीती. ऐसे में करीब 15 सालों के शासन काल के बाद पहली बार एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष बीजेपी का कोई सदस्य हो रहा है वह भी पूर्व मेयर.अब राजा इकबाल सिंह को दिल्ली नगर निगम में प्रतिपक्ष का नेता बनाए जाने के बाद बीजेपी के 104 पार्षदों की कमान होगी. पार्टी ने जय भगवान यादव को पार्षद दल का उपनेता यानी उप नेता प्रतिपक्ष बनाया है.

उत्तरी दिल्ली के मेयर रह चुके हैं राजा इकबाल
राजा इकबाल सिंह उत्तरी दिल्ली के मेयर रह चुके हैं और दूसरी बार निगम पार्षद चुनकर आए हैं. जयभगवान यादव दिल्ली के गांव-देहात से आते हैं और दूसरी बार निगम पार्षद चुने गए. राजा इकबाल बीजेपी से पहले अकाली दल से जुड़े हुए थे क्योंकि दिल्ली नगर निगम में एंटी डिफेक्शन लॉ नहीं लगता है लिहाजा उन्होंने दिल्ली बीजेपी ज्वाइन कर ली थी और अब वह लगातार दूसरी बार चुनकर आए हैं.

 

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...