11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयMCD चुनावः कहीं हो न जाए 'सेंधमारी', आज की रात वोटरों की...

MCD चुनावः कहीं हो न जाए ‘सेंधमारी’, आज की रात वोटरों की रखवाली में रहेंगे प्रत्याशी

Published on

नई दिल्ली

रामानंद सागर वाली रामायण में रविंद्र जैन का एक गीत बहुत फेमस हुआ, ‘यही रात अंतिम, यही रात भारी…’। आज की रात एमसीडी के 250 वॉर्डों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 1349 उम्मीदवारों के लिए भी वैसी ही रात है, क्योंकि कल, रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए वोटिंग है। वैसे तो कल, शुक्रवार को शाम 6 बजे ही एमसीडी का चुनाव प्रचार थम गया, लेकिन हकीकत यही है कि असली मोहरे अभी चले जाने बाकी हैं। दिन में रूठों को मनाने का दौर चल रहा है, तो आज की रात वोटरों की रखवाली की रात होगी, क्योंकि ‘सेंधमारी’ कभी भी हो सकती है।

कल क्या होगा?
चुनाव आयोग के निर्देशों को देखते हुए प्रत्याशी आज प्रचार तो नहीं कर रहे, लेकिन वे अपनों घरों में भी नहीं बैठे हैं। कल क्या होगा? इसकी चिंता इतनी बड़ी है कि वह उनका चैन ले उड़ी है। प्रत्याशियों का आज का दिन इलाके में रसूख रखने वाले वैसे लोगों से संपर्क में गुजर रहा है, जो इस अंतिम समय में उनके रूठे वोटरों को मना सकते हैं। प्रत्याशी खुद भी लोगों से मुलाकात कर आखिरी बार आश्वस्त होना चाह रहे हैं कि कल ईवीएम पर बटन दबे तो वह उनके नाम के सामने वाला ही हो।

पैनी नजर
एमसीडी के रण में बीजेपी, आप, कांग्रेस के अलावा एआईएमआईएम, बीएसपी, जेडीयू, एमसीपी जैसे दलों के उतरने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। दो हफ्ते तक चले प्रचार के दौरान दलों ने अपनी सारी ताकत लगा दी। बीजेपी ने तो 1024 कैंपेन किए और 19 केंद्रीय मंत्री मैदान में उतार दिए। वहीं, आप ने भी 14,862 प्रचार कार्यक्रम कर डाले, लेकिन इसके बाद भी अंतिम समय में किसी को चैन नहीं है। एमसीडी के भाग्य विधाता 1 करोड़ 46 लाख 73 हजार 847 वोटरों के मन के भाव को पढ़ लेना कोई आसान बात तो नहीं? लिहाजा, प्रत्याशी और उनके खास लोगों की हर वोटर और उनसे मिलने वालों पर पैनी नजर है। यहां तक कि रात के अंधेरे में भी कोई सेंधमारी न हो जाए, इसकी निगरानी का पूरा इंतजाम है। आज की रात कयामत सी रात है, जो किसी तरह गुजर जाए तो अच्छा।

एमसीडी चुनाव : एक नजर
वॉर्ड : 250
प्रत्याशी : 1349
वोटर : 1,46,73,847
बूथ : 13680
सुरक्षा में जवान : 90 हजार

चुनाव में मुद्दे
सफाई
सड़कें और गलियां
भ्रष्टाचार
आवारा मवेशी
स्वास्थ्य
अतिक्रमण

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...