21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयटाइगर रिजर्व की बाउंड्री से 1 KM के भीतर माइनिंग एक्टिविटी कोर्ट...

टाइगर रिजर्व की बाउंड्री से 1 KM के भीतर माइनिंग एक्टिविटी कोर्ट के आदेश की अवमानना है: सुप्रीम कोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि टाइगर रिजर्व की सीमाओं से एक किलोमीटर के दायरे में खनन गतिविधियों को जारी रखना कोर्ट के आदेश की अवमानना होगी. शीर्ष कोर्ट ने पिछले साल अप्रैल में आदेश जारी किया था. सुप्रीम कोर्ट ने 26 अप्रैल, 2023 के अपने फैसले में निर्देश दिया था कि किसी नेशनल पार्क और वन्यजीव अभयारण्य के भीतर और उनकी सीमा से एक किलोमीटर के क्षेत्र में खनन की अनुमति नहीं होगी.

न्यायमूर्ति बी आर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ एक आवेदन पर सुनवाई कर रही थी जिसमें राजस्थान सरकार को 26 अप्रैल के फैसले का कथित उल्लंघन करने वाली सभी खनन गतिविधियों को रोकने का निर्देश देने की मांग की गई थी. पीठ में न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी और न्यायमूर्ति संदीप मेहता भी शामिल थे. पीठ ने कहा कि 26 अप्रैल, 2023 के हमारे फैसले में हमने सभी संरक्षित क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया था.

कोर्ट ने कहा कि मामले को देखने के बाद हम पाते हैं कि टाइगर रिजर्व की सीमाओं से एक किलोमीटर के दायरे में किसी भी खनन गतिविधियों को जारी रखना 26 अप्रैल, 2023 के हमारे आदेश की अवमानना होगी.

पीठ ने कहा कि इन टिप्पणियों को देखते हुए उसे नहीं लगता कि बाघ निवास स्थान (बाघ अभयारण्य) की सीमाओं से एक किमी के दायरे में खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए राजस्थान राज्य को किसी विशेष निर्देश की जरूरत है. पीठ ने कहा कि आवेदक ने दावा किया था कि सरिस्का बाघ निवास के एक किमी के दायरे में खनन गतिविधियां जारी थीं, जो एक प्रोटेक्टेड एरिया है

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...