चंडीगढ़/नई दिल्ली
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी सांसद के खिलाफ नाबालिग महिला पहलवान ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। सूत्रों के अनुसार, 2 जून को नाबालिग महिला पहलवान ने पटियाला हाउस कोर्ट जाकर शिकायत वापस ली थी। इस दौरान उसके पिता और दादा भी मौजूद थे। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया समेत कई पहलवान पिछले दो महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। नाबालिग पहलवान ने दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज कराया था। यह केस पॉक्सो ऐक्ट के तहत दर्ज हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नाबालिग महिला पहलवान ने दो दिन पहले पटियाला हाउस कोर्ट में अपना केस वापस लिया।
