11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयसैनिकों से मिलने अस्पताल पहुंच गए थे मोदी... बालासोर रेल हादसे के...

सैनिकों से मिलने अस्पताल पहुंच गए थे मोदी… बालासोर रेल हादसे के बीच क्यों वायरल हो रही PM की यह तस्वीर

Published on

नई दिल्ली

ओडिशा के बालासोर रेल हादसे के बाद आज पीएम मोदी सबसे पहले उस हादसे वाली जगह का दौरा किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ हालात का जायजा लिया। उस दौरान कई अधिकारी भी मौजूद थे। इसके बाद अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना। मीडिया से बातचीत के दौरान कड़े शब्दों में दोषियों को न बख्शने का मैसेज भी दे दिया। बालासोर के लिए निकलने से पहले उन्होंने दिल्ली में भी हादसे को लेकर बैठक की थी। इन सबके बीच पीएम की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। यह तस्वीर साल 1999 की है जब मोदी न तो पीएम थे और न ही सीएम। वह जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पार्टी की कमान संभाल रहे थे। उसी दौरान हुए कारगिल युद्ध में हमें बेशक जीत मिली थी लेकिन, हमारे कई सैनिक शहीद होने के साथ घायल भी हुए थे। पीएम मोदी उस दौरान घायल सैनिकों से मिलने गए थे। यह तस्वीर उसी समय की है।

कारगिल युद्ध के दौरान मोदी किस पद पर थे?
साल 1999 को पाकिस्तान के साथ हुए कारगिल युद्ध में भारत को जीत मिली थी। लेकिन, हमारे सैनिकों का भी खून बहा था। भारत माता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना लहू बहाया था। इनमें से कुछ सैनिक घायल भी हुए थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उस दौरान नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की कमान संभाल रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दायित्व सौंपा था। युद्ध की खबर सुनते ही मोदी बिना समय गंवाए राहत कार्यों के लिए कारगिल चले गए। पीएम मोदी ने इसे याद करते हुए कहा था कि ये मुझे तीर्थ यात्रा जैसा लगा था।

धूमल हमें श्रीनगर जाना चाहिए- मोदी
कारगिल युद्ध के समय नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा था कि धूमल हमें श्रीनगर चाहिए। इसके बाद मोदी एमआई-17 हेलिकॉप्टर से खाना, कपड़े और जरूरी चीजों के साथ श्रीनगर चले गए। मोदी जब श्रीनगर पहुंचे तो वहां हालात सामान्य नहीं थे। दोनों ओर से लगातार गोलीबारी हो रही थी। मोदी और पूर्व सीएम धूमिल ने यह तय किया कि पाकिस्तान से युद्ध लड़ रहे हमारे भारतीय सैनिकों को साथ लाए जरूरी सामान दे दिए जाएं।

जब जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे नरेंद्र मोदी
मोदी ने जरूरी सामान देने के साथ प्रेम कुमार धूमिल से अस्पताल में भर्ती घायल सैनिकों से मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद मोदी और धूमिल घायल सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान एक सैनिक ने जरूरी सामान लेने के लिए हाथ आगे नहीं बढ़ाया। मोदी और धूमिल को लगा कि शायद सैनिक खुश नहीं है। बाद में पूछने पर पता चला कि उसने युद्ध के दौरान हुए विस्फोट में अपना हाथ गंवा और पांव गंवा दिया था। वहां मौजूद डॉक्टर ने इसकी जानकारी दी थी।

जवान ने ऐसा क्या बोला कि भावुक हो गए मोदी
पीएम मोदी ने जब सैनिक की ऐसी हालत देखी तो उसका दूसरा हाथ अपने हाथ में लेते हुए कहा कि आपको तो बहुत दर्द हो रहा होगा। जवान ने मोदी से कहा कि नहीं कल शाम से मैं ठीक हूं। नरेंद्र मोदी ने तब जवान से कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने दर्द ठीक करने वाली दवाईयां ले ली हैं। हम पाकिस्तान से जीत गए हैं। इस जीत के बाद मुझे दर्ज का हसास भी नहीं हो रहा है। जवान के इतना कहते ही मोदी उस समय भावुक हो गए थे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...