9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में 2 महीने के अंदर बढ़े डेढ़ लाख से ज्यादा वोटर्स,...

दिल्ली में 2 महीने के अंदर बढ़े डेढ़ लाख से ज्यादा वोटर्स, विकासपुरी में सबसे ज्यादा 4.62 लाख मतदाता

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाला है और सभी राजनीतिक अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में लगे हुए हैं. हाल के दिनों में वोटर लिस्ट में मतदाताओं की तादाद में बढ़ोतरी की रिपोर्ट की गई है. अक्टूबर 2024 में, दिल्ली में मतदाताओं की संख्या 1,53,57,529 थी. अब यह संख्या बढ़कर 1,55,24,858 हो गई है, जो दो महीनों में 167,329 मतदाताओं की बढ़ोतरी दिखाता है.

जेंडर डेमोग्राफी पर करीब से नजर डालने पर बदलाव देखने को मिलते हैं. पुरुष मतदाताओं की संख्या 8,278,772 से बढ़कर 8,349,645 हो गई है, यानी 70,873 की बढ़ोतरी हुई है. महिला मतदाताओं की संख्या में 96,426 की बढ़ोतरी हुई है, यानी 7,077,526 से बढ़कर 7,173,952 हो गई है. इस बीच, थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है, जिसमें अक्टूबर 2024 से 30 नए मतदाता जुड़े हैं.

किस इलाके में सबसे कम वोटर्स?
कुल मिलाकर, 15.5 मिलियन से ज्यादा वोटर्स मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे. विकास पुरी में 462,000 से ज्यादा वोटर्स हैं, उसके बाद मटियाला में 452,000 से ज्यादा वोटर्स हैं, जबकि बुराड़ी में करीब 420,000 और ओखला में 379,000 वोटर्स हैं.

दूसरी तरफ, आबादी के नजरिए से सबसे छोटे विधानसभा क्षेत्र दिल्ली कैंट में सिर्फ 78,800 वोटर्स हैं. गौर गरने वाली बता है कि हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सिर्फ 109,000 वोटर्स हैं, जो इसे मतदाता संख्या के मामले में दूसरा सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र बनाता है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बीजेपी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित जैसी हाई-प्रोफाइल हस्तियां इस सीट के लिए चुनाव लड़ रही हैं.

महिला वोटर्स की क्या स्थिति?
पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक गलियों में, चांदनी चौक में 126,000 वोटर्स हैं, जबकि मटिया महल में 129,000 वोटर्स हैं. गौर करने वाली बात है कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में कम है. इसके अलावा, दिल्ली में थर्ड जेंडर मतदाताओं की कुल तादाद 1,261 है, जिसमें बिजवासन निर्वाचन इलाके में सबसे ज्यादा 186 वोटर्स हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...