8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीय10 टन से ज्यादा सोना, 15900 करोड़ की नकदी, इतनी है तिरुपति...

10 टन से ज्यादा सोना, 15900 करोड़ की नकदी, इतनी है तिरुपति मंदिर की संपत्ति

Published on

नई दिल्ली,

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने शनिवार को एक श्वेत पत्र जारी किया और कैश, जमा, सोना समेत अपनी संपत्ति की पूरी लिस्ट साझा की. इसे देखें तो मंदिर की कुल संपत्ति  2.26 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि 10.3 टन सोना जमा है. संपत्ति की घोषणा करते हुए उन सोशल मीडिया रिपोर्टों को सिरे से खारिज किया गया, जिनमें कहा जा रहा था कि TTD के अध्यक्ष और बोर्ड ने आंध्र प्रदेश सरकार और भारत सरकार के बॉन्ड की प्रतिभूतियों में इन्वेस्टमेंट करने का फैसला किया है.

2.26 लाख करोड़ की संपत्ति
TTD की ओर से मंदिर की संपत्ति की घोषणा करते हुए कहा गया कि वर्तमान ट्रस्ट बोर्ड ने 2019 से अपने निवेश दिशा-निर्देशों को मजबूत किया है. अधिशेष राशि अनुसूचित बैंकों में निवेश की जाती है. मंदिर ट्रस्ट की ओर से जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम की कुल संपत्ति 2.26 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है. इसमें कहा गया है कि उसके पास राष्ट्रीयकृत बैंकों में 5,300 करोड़ से अधिक का 10.3 टन सोना जमा है. इसके अलावा जमा नकदी 15,938 करोड़ रुपये है.

तीन साल में इतना हुआ इजाफा
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ट्रस्ट द्वारा साझा किए गए बैंक-वार इन्वेस्टमेंट डिटेल के मुताबिक, TTD के पास 2019 में 7.4 टन सोना जमा था, जिसमें बीते तीन सालों में 2.9 टन की बढ़ोतरी हुई है. इस तरह बैंकों में जमा सोना बढ़कर 10.3 टन हो गया है. रिपोर्ट में टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी एवी धर्म रेड्डी के हवाले से कहा गया है कि 2019 में विभिन्न बैंकों में सावधि जमा के रूप में निवेश 13,025 करोड़ था, जो अब बढ़कर 15,938 करोड़ हो गया है. यानी तीन साल में इसमें 2,900 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है.

यहां से होती है मंदिर की कमाई
रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर की संपत्ति में पूरे भारत में 7,123 एकड़ में फैली 960 संपत्तियां (Tirupati Temple Assets) भी शामिल हैं. TTD की ओर से कहा गया है कि विभिन्न बैंकों में नकद और सोने की जमा राशि में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाती है. मंदिर द्वारा की जाने वाली आय भक्तों, व्यवसायों और संस्थानों द्वारा दिए गए दान से आती है. इसके साथ ही ट्रस्ट ने भक्तों से अनुरोध है कि वे इस तरह के किसी भी तरह के झूठे प्रचार पर कतई भरोसा न करें.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...