14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'कचरा' वाले विज्ञापन को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नाराज, दिल्ली पुलिस...

‘कचरा’ वाले विज्ञापन को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नाराज, दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

Published on

नई दिल्ली,

फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (ZOMATO) के विज्ञापन में “लगान” फिल्म में दलित चरित्र कचरा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता को रिसाइक्ल कचरे से बनी वस्तुओं के रुप में दर्शाया गया. इस मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है. सांपला ने अपने नोटिस में कहा है कि पूरे मामले में कार्रवाई की जाए और एक्शन टैकन रिपोर्ट आयोग को दी जाए.

दरअसल, जोमैटो का नया विज्ञापन 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रसारित किया गया था. विज्ञापन में अभिनेता आदित्य लखिया, जिन्होंने 2001 की हिट फिल्म में ‘कचरा’ नाम का किरदार निभाया था उनको एक लैंप, पेपर, पेपरवेट, वाटरिंग कैन और विभिन्न प्रकार के जैकेट के रूप में दर्शाया गया है. विज्ञापन में यह विवरण दिया गया है कि प्रत्येक आइटम को बनाने के लिए कितना रिसाइक्ल ‘कचरा’ का उपयोग किया गया था.

कंपनी ने यूट्यूब पर अपने विज्ञापन में यह भी दावा किया है कि उसने अब तक 20 मिलियन किलोग्राम प्लास्टिक कचरा का रिसाइक्ल किया है. इस बीच राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने दिल्ली पुलिस के पुलिस आयुक्त के साथ साथ यू–ट्यूब के रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर को तथ्यों के आधार पर मामले की जांच करने और आरोप/मामले पर की गई कार्रवाई पोस्ट या ईमेल के माध्यम से तुरंत सबमिट करने के लिए कहा गया है.

आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने अधिकारियों को कहा कि यदि एक्शन टैकन रिपोर्ट निर्धारित समय के भीतर में नहीं दी गई तो आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत उसे दी गई दीवानी अदालत की शक्तियों का प्रयोग कर सकता है और दिल्ली में आयोग के समक्ष व्यक्तिगत उपस्थिति के लिए समन जारी कर सकता है.Live TV

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...