7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयअरब सागर में दिखी नौसेना की ताकत, 35 एयरक्राफ्ट से के युद्धाभ्यास...

अरब सागर में दिखी नौसेना की ताकत, 35 एयरक्राफ्ट से के युद्धाभ्यास से उड़ेगी दुश्मनों की नींद!

Published on

नई दिल्ली

अरब सागर में भारतीय नौसेना ने आज 35 लड़ाकू विमान और 2 एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ एक बड़ा युद्धाभ्यास किया। इस मेगा ऑपरेशन ने पानी में अपनी ताकत क नायाब नमूना पेश किया है चीन और पाकिस्तान को अरब सागर में भारत की इस ताकत को देखकर जरूर नींद नहीं आएगी। यह मिलिट्री एक्सरसाइज इसलिए भी खास थी क्योंकि इसमें आईएनएस विक्रांत और INS विक्रमादित्य दोनों को शामिल किया गया था। नौसेना ने इसके साथ समुद्र के अंदर अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए सबनरीन की भी टेस्टिंग की।

भारतीय नौसेना के इस खास तरह के युद्धाभ्यास में एक दो नहीं बल्कि 35 फाइटर जेट शामिल किए गए थे। इस एक्सरसाइज में मिग-29 के अलावा हेलिकॉप्टर MH60R, कामोव, सी-किंग, चेतक और ALH ने उड़ान भरी। यही नहीं एयरक्राफ्ट कैरियर से लड़ाकू विमानों ने टेक ऑफ किया। इस युद्धाभ्यास में मुख्य केंद्र बिंदु में INS विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य ही थे।

इंडियन नेवी ने अपने बयान में क्या कहा?
इस खास एक्सरसाइज के बारे में बात करते हुए भारतीय नौसेना ने कहा कि इंडियन नेवी ने यह एक्सरसाइज अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने, क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और समुद्री सीमा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है। इंडियन नेवी के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने इस बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने आगे कहा कि यह युद्धाभ्यास भारतीय नौसेना में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...