10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयनए CJI चंद्रचूड ने निकाल लिया 'तारीख पे तारीख' से निपटने का...

नए CJI चंद्रचूड ने निकाल लिया ‘तारीख पे तारीख’ से निपटने का फॉर्म्युला

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग केस के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ भी अपने पूर्ववर्ती जस्टिस यूयू ललित की राह पर हैं। हालांकि, उनका अप्रोच थोड़ा अलग है ताकि जजों को काम का बोझ भी महसूस न हो। सीजेआई चंद्रचूड़ ने करीब 70 हजार पेडिंग केसों से निपटने के लिए धीमा पर स्थायी तरीका निकाला है। अब सुप्रीम कोर्ट की सभी 13 बेंच के सामने हर दिन 10-10 जमानत याचिका और 10-10 ट्रांसफर केस सुनवाई के लिए लिस्ट होंगी।

इस तरह सुप्रीम कोर्ट में हर दिन बेल और केस ट्रांसफर से जुड़े 130-130 मामलों की सुनवाई होगी। हफ्ते में 650-650 केस। सीजेआई चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को ओपन कोर्ट में कहा कि सुप्रीम कोर्ट की फुल कोर्ट मीटिंग में इस बात पर ध्यान गया कि एक राज्य से दूसरे राज्य में केस ट्रांसफर करने की मांग वाली 3000 से ज्यादा याचिकाएं लंबित हैं। इनमें से ज्यादातर शादी से जुड़े विवाद की हैं। उन्होंने कहा कि अगर हर दिन हर बेंच में ऐसे 10-10 केस की सुनवाई हो तो हफ्ते में 650 मामलों की सुनवाई हो जाएगी। इस तरह 5 हफ्ते में यानी इस साल के बीतने से पहले ऐसे सारे मामलों की सुनवाई हो जाएगी।

इससे पहले पूर्व सीजेआई यूयू ललित ने भी लंबित मामलों को कम करने पर जोर दिया था। सीजेआई के तौर पर अपने 74 दिनों के कार्यकाल में जस्टिस ललित ने हर रोज सुनवाई के लिए लिस्ट होने वाले केसों की तादाद काफी बढ़ा दिया था। इससे जजों पर काम का बहुत ज्यादा बोझ हो गया था। इसे लेकर 13 सितंबर को जस्टिस संजय कौल की अगुआई वाली बेंच ने तो कह भी दिया था कि नए लिस्टिंग सिस्टम में मामलों की सुनवाई के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल रहा।

दूसरी तरफ सीजेआई चंद्रचूड़ लंबित मामलों को कम करने के लिए सभी जजों को विश्वास में लेने और बिना किसी मानवीय दखल के तकनीक की मदद से केसों की लिस्टिंग को तेज करने का सिस्टम बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि शनिवार, ससोमवार और मंगलवार को रजिस्टर होने वाले सभी मामले अगले सोमवार को सुनवाई के लिए लिस्ट हों। गुरुवार और शुक्रवार को रजिस्टर होने वाले मामलों को अगले शुक्रवार को सुनवाई के लिए लिस्ट किया जाए।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...