23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयजंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

Published on

नई दिल्ली।
निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर से आए हजारों  ईपीएस-95 पेंशनभोगियों ने अपने अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। भीड़ में शामिल सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट के 4 नवंबर 2022 के निर्णय को देश के सभी इक्जामपटेड और नॉन  इक्जामपटेड  कर्मचारियों पर बिना किसी अपवाद के लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई  इक्जामपटेड ट्रस्ट कर्मचारियों के ज्वाईन्ट आप्शन फार्म ट्रस्ट नियमों के आधार पर गलत तरीके से अस्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने सरकार से इन सभी कर्मचारियों को वास्तविक वेतन के आधार पर पेंशन लागू करने की मांग की।

Read Also: गोविंदपुरा विधायक कार्यालय में निःशुल्क कंबल वितरण— मंत्री कृष्णा गौर के करकमलों से 300 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

न्यूनतम पेंशन 1000 से बढ़ाकर 7500 रुपये करने की मांग सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मौजूदा महंगाई के दौर का हवाला देते हुए कहा कि मात्र 1000 रुपये मासिक पेंशन पर जीवनयापन असंभव हो गया है। इसलिए न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये प्रति माह करने तथा उस पर महंगाई भत्ता देने की मांग को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। मध्यप्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल मध्यप्रदेश से अखिल भारतीय महासचिव चन्द्रशेखर परसाई, साथ ही जेपी गौड़, अशोक शर्मा, महेश मालवीय, एनआर शर्मा, विनोद अग्रवाल, एससी निगम, जेपीएस परमार सहित अनेक सेवानिवृत्त कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हुए और अपनी आवाज बुलंद की।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...