12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयसिंगापुर में कोरोना की नई लहर, हांगकांग-बैंकॉक में भी बढ़े COVID-19 केस,क्या...

सिंगापुर में कोरोना की नई लहर, हांगकांग-बैंकॉक में भी बढ़े COVID-19 केस,क्या भारत तक पहुंच गया है खतरा?

Published on

सिंगापुर

पांच साल पहले दुनिया में कहर बरपाने वाले कोरोना वायरस ने एक बार फिर नई लहर के साथ दस्तक दे दी है। सिंगापुर, हांगकांग और दक्षिण पूर्व एशिया के कई हिस्सों में COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं। सिंगापुर, हांगकांग और बैंकॉक में संक्रमण तेजी से बढ़ा है। ये संक्रमण दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में देखा जा रहा है। ऐसे में मेडिकल एक्सपर्ट की चिंता को इसने बढ़ा दिया है। एशिया के कई देशों में कोरोना की नई लहर से भारत में भी चिंताएं बढ़ी हैं। हालांकि भारत में कोरोना की नई लहर के संकेत नहीं मिले हैं।

सिंगापुर में इस महीने कोविड संक्रमण के 14,200 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। ये पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 28 फीसदी ज्यादा हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कोविड मामले में यह उछाल एशिया में फैल रहे वायरस की नई लहर की वजह से आया है। चीन में भी कोविड मामले पिछली गर्मियों के चरम के करीब हैं। थाईलैंड में अप्रैल में हुए सोंगक्रान फेस्टिवल के बाद कोरोने केस बढ़ गए हैं। इसे देखते हुए विशेषज्ञों ने सावधानी बरतने की सलाह दी है। भारत में भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह विशेषज्ञ दे रहे हैं।

कोरोना मामलों पर नजर रख रहे एक्सपर्ट
सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि COVID-19 के मामलों में तेजी दिखी है और वह इस पर नजर रख रहे हैं। मंत्रालय ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 102 से बढ़कर 133 हो गई है। ऐसे मरीज भी बढ़े हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। हालांकि अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है, जिससे पता चले कि यह वेरिएंट पिछले स्ट्रेन के मुकाबले ज्यादा संक्रामक या गंभीर है।

सिंगापुर में कोविड मामले में वृद्धि की वजह LF.7 और NB.1 वेरिएंट हैं। ये COVID-19 के वेरिएंट JN.1 स्ट्रेन से संबंधित हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों वेरिएंट की वजह से ही संक्रमण के दो-तिहाई से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस वेरिएंट के चलते लोगों में बहती नाक, गले में खराश और बुखार जैसे लक्षण हुए हैं।

भारत में 93 केस, खतरा नहीं
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक COVID-19 डैशबोर्ड के अनुसार, देश में फिलहाल कोविड के 93 सक्रिय मामले हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की कोई नई लहर का कोई संकेत अभी तक विशेषज्ञों को नहीं मिला है। डॉक्टरों का कहना है कि चिंता की बात नहीं है लेकिन सर्तकता जरूरी है। खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को एहतियात रखनी चाहिए।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...