17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराष्ट्रीयशावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर धमाके— आत्मघाती हमले में तीन...

शावर में अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर धमाके— आत्मघाती हमले में तीन जवान शहीद, दो घायल

Published on

पेशावर ।
पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार सुबह संघीय पुलिस दल (कॉनस्टेबलरी) के मुख्यालय पर आतंकियों ने भीषण हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्यालय के पास अचानक कई धमाकों की आवाज़ सुनाई दी, जिसके बाद पूरे इलाके को खाली कराया गया। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इस हमले में शामिल दो आत्मघाती हमलावरों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। हमले में कॉनस्टेबलरी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। द डॉन वेबसाइट के अनुसार हमला सुबह करीब 8 बजे सद्दार-कोहाट रोड पर हुआ।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

पहले एक आत्मघाती हमलावर ने मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ा लिया। धमाके के बाद फायरिंग की आवाज़ें भी सुनाई दीं। इसी दौरान एक अन्य आतंकी ने मुख्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे भी मार गिराया।
हमले के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है और राहत-बचाव अभियान जारी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ घटनास्थल पर मौजूद हैं और हमले की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...