12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान पर बिल्कुल भरोसा नहीं, बॉर्डर से फिलहाल जवानों की तैनाती नहीं...

पाकिस्तान पर बिल्कुल भरोसा नहीं, बॉर्डर से फिलहाल जवानों की तैनाती नहीं होगी कम

Published on

नई दिल्ली

सीजफायर होने के बाद फिलहाल कुछ दिनों तक तो पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात जवानों को नहीं हटाया जाएगा। इसका फैसला 12 मई को होने वाली डीजीएमओ की मीटिंग के बाद लिया जाएगा कि असल में ‘मूवमेंट’ का क्या करना है। अभी जवानों की नफरी में कुछ कमी या बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। हां, इतना जरूर है कि अब फायरिंग बंद कर दी गई है, लेकिन पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया तो पहले की तरह उसका जवाब जरूर दिया जाएगा।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान बॉर्डर पर उनकी मुस्तैदी पहले की तरह ही है। पाकिस्तान का कोई भरोसा नहीं। हां, जब डीजीएमओ मीटिंग के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी और नतीजे सकारात्मक निकलते हैं तो फिर उसी हिसाब से बॉर्डर से तैनाती को कम किया जाता रहेगा। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान की तरफ से 8 और 9 मई को भारत पर ड्रोन अटैक किया गया, उससे सबसे अधिक परेशानी बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों को ही उठानी पड़ी है।

जरूरत के मुताबिक, उन्हें शिफ्ट भी किया गया था और अब कुछ गांवों को खाली कराने पर भी काम किया जा रहा था। लेकिन अब सीजफायर होने से कम से कम बॉर्डर इलाके के गांवों को खाली तो नहीं कराया जाएगा। लेकिन जवानों की मुस्तैदी में कहीं कोई कमी नहीं आएगी। जवान पहले की तरह ही 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगे ताकि पाकिस्तान की तरफ से कोई हरकत ना हो जाए या फिर घुसपैठ की कोशिश ना करा दी जाए। अधिकारियों का कहना है कि अब बॉर्डर इलाकों में भी हालात सामान्य होते जाएंगे।

आतंकियों का लॉन्च पैड तबाह किया
जम्मू सेक्टर में शुक्रवार रात करीब 9 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना उकसावे के बीएसएफ चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दी थी। इसके जवाब में बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तान के सियालकोट जिले के लूनी में पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र में स्थित आतंकवादियों के एक लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। जवाबी फायरिंग में पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकियों और संपत्तियों को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा। हालांकि, सूत्रों ने यह भी बताया कि जम्मू में आरएस पुरा में पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के आठ जवान घायल हो गए।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...