7.7 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराष्ट्रीय18 नहीं… अब 25 एयरपोर्ट बंद, 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द, PAK...

18 नहीं… अब 25 एयरपोर्ट बंद, 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द, PAK से निपटने को भारत तैयार

Published on

नई दिल्ली,

भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद तीनों भारतीय सेनाओं ने कंबाइंड ऑपरेशन सिंदूर चलाते हुए पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर उन्हें मिट्टी में मिला दिया. वैसे तो पाकिस्तान पलटवार की स्थिति में नजर नहीं आता है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद भारत की ओर से कई कदम उठाए गए हैं. इनमें देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में करीब 25 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद करना भी शामिल है. हालांकि इसके चलते सैकड़ों उड़ानें कैंसिल भी की गई हैं.

Air India से Indigo तक की उड़ानें रद्द
पीटीआई के मुताबिक, Operation Sindoor के तहत Idnian Air Strike में पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के बीच 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द की गई हैं, एयर इंडिया (Air India), इंडिगो (Indigo), स्पाइसजेट (SpiceJet), एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express), अकासा एयर (Akasa Air) समेत कुछ विदेशी एयरलाइंस ने भी विभिन्न हवाई अड्डों के लिए अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं.

10 मई तक बंद किए गए एयरपोर्ट्स
ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगाए गए प्रतिबंधों के तहत पहले 18 एयरपोर्ट्स को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया और फिर श्रीनगर हवाई अड्डे (Sri Nagar Airport) समेत इनकी संख्या बढ़ाकर 25 कर दी गई है. पीटीआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि देश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में ये क्लोजिंग की गई है. इनमें श्रीनगर के अलावा लेह, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर शामिल हैं.

PAK में प्रवेश की अनुमति नहीं
भारत ने पहले से ही अपने हवाई क्षेत्र (AirSpace) को पाकिस्तान जाने के लिए विमानों के लिए बंद कर दिया है. इसके तहत पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद भारत ने 25 एयर रूट्स क्लोज कर दिए हैं. अधिकारियों की मानें तो ऐसे करीब 25 उड़ान मार्गों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है, जो तमाम विमानों को भारतीय हवाई क्षेत्र के माध्यम से पाकिस्तान में प्रवेश करने की अनुमति देते हैं. India-Pakistan के बीच बढ़े तनाव के चलते कई विदेशी एयरलाइंस ने भी पाकिस्तान के एयरस्पेस (Pakistan Airspace) से परहेज किया है.

26 पर्यटकों की मौत का बड़ा बदला
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव (India-Pakistan Tension) बीते 22 अप्रैल को तब बढ़ा, जब पहलगाम की बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर उनका धर्म पूछते हुए गोलीबारी की और इसमें 26 लोगों की जान चली गई. जिनमें 2 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे. इसके बाद 6-7 मई की रात में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में एयर स्ट्राइक की, जिसमें करीब 90 आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई है.

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

बजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत; चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। करीब 85...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक...