18.7 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीय'फैलाई गई गलत जानकारी न सिर्फ…', महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के...

‘फैलाई गई गलत जानकारी न सिर्फ…’, महाराष्ट्र चुनाव पर राहुल गांधी के आरोपों को EC ने किया खारिज

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में असामान्य वोटिंग के आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है. आयोग ने कहा कि कांग्रेस ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की थी और मतदान में कोई अनियमितता नहीं पाई गई.

राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन में आरोप लगाया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ज्यादा लोगों ने मतदान किया है, जबकि अडल्ट्स की संख्या कम थी. उन्होंने कहा कि 5:30 बजे मिले आंकड़ों के मुताबिक, 5:30 बजे से 7:30 बजे के बीच 65 लाख लोगों ने वोट डाले थे, जो फिजिकली असंभव है.

राहुल गांधी ने वोटिंग के मामले पर लगाए थे गंभीर आरोप
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 7 बजे से 6 बजे तक 6.40 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया था. औसतन, प्रति घंटे 58 लाख वोट पड़े. आयोग ने ये भी बताया कि औसत रुझान के हिसाब से अंतिम दो घंटों में लगभग 1.16 करोड़ वोटर वोटिंग कर सकते थे, जिससे यह पुष्टि होती है कि 65 लाख वोटरों द्वारा डाले गए वोट किसी भी औसत रुझान से कम थे

राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट बूथ पर मौजूद थे!
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक मतदान केंद्र पर उम्मीदवारों या राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त पोलिंग एजेंट मौजूद थे और कांग्रेस के उम्मीदवारों या उनके अधिकृत एजेंटों ने किसी भी असामान्य मतदान के संबंध में कोई “ईमानदार आरोप” नहीं लगाए थे.

चुनाव आयोग ने दिया स्पष्टीकरण!
मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने महाराष्ट्र चुनाव के 9.72 करोड़ मतदाताओं में से सिर्फ 89 अपीलें पहली अपीलेट अथॉरिटी के सामने की गईं, और दूसरी अपीलेट अथॉरिटी के सामने सिर्फ एक शिकायत दर्ज की गई. वोटर लिस्ट के इंस्पेक्शन के दौरान एक लाख से अधिक मतदान केन्द्रों के लिए इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर द्वारा नियुक्त 97,325 बूथ स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों द्वारा 1,03,727 (1.03 लाख) बूथ स्तर के एजेंट भी नियुक्त किए गए थे.

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...