6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयसबसे बड़े मुस्लिम देश के उलेमाओं से मिले NSA डोभाल, जानें क्या...

सबसे बड़े मुस्लिम देश के उलेमाओं से मिले NSA डोभाल, जानें क्या था एजेंडा

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में आयोजित सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कई मुद्दों पर अपने विचार रखे हैं. उनकी तरफ इंडोनेशिया और भारत के रिश्तों पर जोर दिया गया है और दोनों ही संस्कृतियों की समानताओं का भी जिक्र किया गया. डोभाल ने उग्रवाद और आतंकवाद को लेकर भी कहा है कि ये इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है क्योंकि इस्लाम का मतलब सलामति और शांति होता है.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कहते हैं कि उग्रवाद और आतंकवाद इस्लाम के खिलाफ है. दोनों ही देश आतंकवाद और अलगाववाद से पीड़ित रहे हैं. हम दोनों ही देशों ने इन चुनौतियों से पार पाने की पूरी कोशिश की है, लेकिन सीमा पार से आ रहा ISIS प्रेरित आतंकवाद खतरा बना हुआ है. डोभाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद से निपटने के लिए सिविल सोसाइटी से बात करना जरूरी है. सीरिया और अफगानिस्तान से जो भी खतरे सामने आ रहे हैं, सिविल सोसाइटी का सहयोग जरूरी है. कार्यक्रम में NSA की तरफ से हेट स्पीच पर भी कई बातें बोली गईं. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए सही ट्रेंड नहीं माना.

इस बारे में अजीत डोभाल ने कहा कि डी रेडिकलाइजेशन करने के लिए सभी को साथ काम करने की जरूरत है. किसी भी लोकतंत्र में हेट स्पीच, प्रोपेगेंडा, हिंसा, युद्ध और धर्म का गलत इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं हो सकती है. इसका खात्मा जरूरी रहता है. सिर्फ कुछ देश विरोधी ताकतों के एजेंडों पर प्रतिक्रिया देने से बात नहीं बनेगी, अच्छे विचारों का दूर तक प्रसार हो, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए. जो भी लोग माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं, उन्हें चिन्हित करना भी जरूरी है जिससे उनकी गतिविधियों को सीमित किया जा सके. इस काम में उलेमा काफी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं, उनका समाज के साथ गहरा नाता रहता है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...