11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयवीडियो कॉल रिसीव करते ही स्क्रीन पर आई न्यूड लड़की, और नरक...

वीडियो कॉल रिसीव करते ही स्क्रीन पर आई न्यूड लड़की, और नरक बन गई बुजुर्ग की जिंदगी

Published on

नई दिल्ली

76 साल के बुजुर्ग दिल्ली सरकार से रिटायर होकर हंसी-खुशी जिंदगी गुजार रहे थे। कभी यमुनापार स्थित एक बेटे के घर रहते तो कभी गाजियाबाद निवासी दूसरे बेटे के यहां चले जाते। सामाजिक कामों में लगे रहने से उनकी काफी प्रतिष्ठा है। 7 अगस्त को आए एक विडियो कॉल ने उनकी जिंदगी को नरक बना दिया। एनबीटी में 12 अगस्त को सेक्सटॉर्शन पर खबर छपी तो इसके शिकार कई लोग आपबीती सांझा कर रहे हैं।

गनीमत यह रही कि सेक्सटॉर्शन की कॉल तब आई, जब वह परिचितों के साथ थे। बार-बार कॉल आने से एक ने बुजुर्ग के हाथ से फोन छीन लिया। तब खुलासा हुआ कि बुजुर्ग सेक्सटॉर्शन का शिकार हो रहे हैं। बुजुर्ग ने तब परिचित को बताया कि 7 अगस्त को उनके पास एक विडियो कॉल आई। कॉल रिसीव की तो सामने एक न्यूड लड़की आ गई, जो अश्लील हरकतें करने लगी। करीब एक-डेढ़ मिनट तक यह सिलसिला चला। थोड़ी देर बाद एक लड़की का कॉल आया, जो धमकी भरे लहजे में 50 हजार रुपये की डिमांड करने लगी। लड़की ने धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी, तो उनके फोन के कॉन्टैक्ट की लिस्ट में शामिल सभी नंबरों पर अश्लील विडियो भेज दिया जाएगा। बुजुर्ग घबरा गए। इसके बाद वह न तो ठीक से खाना खा पा रहे थे और न ही किसी को अपनी परेशानी बता पा रहे थे। ऐसे में वह परेशान रहने लगे।

बुजुर्ग 10 अगस्त को आईटीओ स्थित हंस भवन में आयोजित एक समारोह में आए थे। इसके बाद परिचितों के साथ कार से नॉर्थ एवेन्यू में एक सांसद से मिलने जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे खुद को साइबर क्राइम का इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार बताते हुए एक कॉल बुजुर्ग के पास आई। वह कहने लगा कि आपके खिलाफ एक लड़की ने मुकदमा लिखवाया है, आप कहां मिलेंगे। बुजुर्ग घबरा गए और सफाई देने लगे। दूसरी तरफ से कथित साइबर क्राइम इंस्पेक्टर धमकाने लगा। बुजुर्ग ने कॉल कटा तो दूसरा कॉल आ गया। इस बार दूसरा शख्स कहने लगा कि आपके खिलाफ की गई कंप्लेंट को खत्म और यू-ट्यूब में डाले विडियो को डिलीट कर देंगे, लेकिन उन्हें 17,200 रुपये का फाइन भरना होगा। कार में बैठे लोगों को माजरा समझ नहीं आ रहा था। सभी सांसद के घर बैठे थे, तब फिर से कॉल आई। बुजुर्ग ने बाहर निकलकर किसी दूसरे शख्स से रकम बताए खाते में डलवा दी। अभी बुजुर्ग भीतर आए ही थे फिर कॉल आ गई। फोन करने वाला कहने लगा कि एक विडियो तो डिलीट हो गई है। दूसरी विडियो डिलीट करवाने के लिए 22 हजार रुपये और देने पड़ेंगे। बुजुर्ग सफाई देने लगे तो बगल में बैठे शख्स ने उनसे फोन छीन लिया।

ऐसे छूटा ब्लैकमेलिंग से पिंड
बुजुर्ग की हालत देखकर वह शख्स समझ गए कि सामने वाला ब्लैकमेल कर रहा है। लिहाजा उन्होंने खुद को साइबर क्राइम का इंस्पेक्टर बता रहे युवक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। जालसाज कहने लगा कि आप कानून हाथ में ले रहे हैं। इसका अंजाम बुरा होगा। बुजुर्ग के साथी ने कॉल करने वाले की जमकर खबर ली, तब जाकर बुजुर्ग का पिंड ब्लैकमेलरों से छूटा। इसके बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी गई।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...