30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराष्ट्रीयNIA ही करेगी पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की जांच, SC से...

NIA ही करेगी पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा की जांच, SC से राज्य सरकार को नहीं मिली राहत

Published on

नई दिल्ली,

रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल मे हुई हिंसा की जांच NIA के पास भेजने के कलकत्ता HC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई. लेकिन सुप्रीम कोर्ट से बंगाल सरकार को फिलहाल राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता HC के फैसले पर फिलहाल रोक लगाने से इनकार किया है.सुप्रीम कोर्ट मामले में गर्मी की छुट्टी के बाद सुनवाई करेगा. बंगाल सरकार का कहना है कि एक FIR के आधार पर कि बम फेंका गया था मामला एनआईए के पास नहीं भेजा जा सकता है.

बंगाल सरकार ने कहा एक FIR की जांच एनआईए द्वारा की जाए और अन्य 5 प्राथमिकी राज्य पुलिस को करने दें. वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने कहा कि जांच को एनआईए के पास नहीं भेजने का राज्य सरकार का इतिहास रहा है.कलकत्ता HC ने बंगाल के हावड़ा जिले के शिवपुर, हुगली के रिसड़ा और उत्तर दिनाजपुर के डालखोला में हिंसा की जांच NIA को भेज दिया था. बंगाल सरकार ने कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...