6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयसिर्फ 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड पर रहेंगे, दिल्ली-NCR से ग्रैप-4...

सिर्फ 5वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मोड पर रहेंगे, दिल्ली-NCR से ग्रैप-4 की बाकी पाबंदियां हटीं

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी में आए मामूली सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान GRAP-4 की पाबंदियां हटा ली गई हैं। लेकिन 5वीं क्लास तक के स्कूल हाइब्रीड मोड पर ही रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे तमाम प्रोजक्ट्स जैसे फ्लाईओवर, हाईवे, सड़कों को बनाने का काम फिर से चालू हो सकेगा। बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ महीनों से एयर पल्यूशन के चलते हालात काफी खराब हैं। पल्यूशन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि दिल्ली में हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद पल्यूशन में थोड़ा सुधार आया है। हालांकि ऐसी संभावना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में प्रदूषण एक बार फिर खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।

दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता पर केंद्र के आयोग ने प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच मंगलवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत चौथे चरण के प्रतिबंधों को हटा दिया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई। दिल्ली में वायु प्रदूषण के स्तर में मंगलवार को गिरावट देखी गई और 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 369 रहा।

मौसम विभाग और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमानों के अनुसार, अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण वायु गुणवत्ता की स्थिति में और सुधार होने की संभावना है। जीआरएपी के चौथे चरण के तहत प्रतिबंधों में सभी निर्माण गतिविधियों पर रोक, दिल्ली में गैर-जरूरी प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों का प्रवेश रोकना और कक्षा 10 और 12 को छोड़कर स्कूल की कक्षाओं को हाइब्रिड (भौतिक और डिजिटल) माध्यम में अनिवार्य रूप से संचालित करना शामिल है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...