12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है…पाकिस्तान से सीजफायर के बाद वायुसेना ने...

ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है…पाकिस्तान से सीजफायर के बाद वायुसेना ने कही बड़ी बात

Published on

नई दिल्लीः

भारतीय वायुसेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने काम को अच्छे से पूरा कर लिया है। IAF ने यह काम बहुत ही सावधानी और समझदारी से किया है। यह सब देश के हित को ध्यान में रखकर किया गया। वायु सेना ने कहा किअभी ऑपरेशन चल रहा है। इसलिए, पूरी जानकारी बाद में दी जाएगी। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ एक्शन लिया था। इसमें वायुसेना ने बड़ी भूमिका निभाई। पहले ही दिन इंडियन एयरफोर्स ने एयर स्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।

अटकलें न लगाएं, झूठी खबरें न फैलाएं-IAF
भारतीय वायुसेना ने रविवार को लोगों से कहा है कि वे अटकलें न लगाएं। IAF ने यह भी कहा है कि बिना जांची-परखी खबरों को न फैलाएं। IAF का कहना है, “सभी से अनुरोध है कि वे अटकलें न लगाएं और बिना जांची-परखी जानकारी का प्रसार न करें।”

सेना ने ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया। ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी आतंकवादी मारे गए। भारत ने इस ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर भी शामिल है। भारत के सटीक हमले के बाद पाकिस्तान ने 48 घंटों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण है। भारत ने ये सभी हमले अपनी हवाई सीमा के अंदर से किए हैं।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...