12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयओपिनियन पोल: 2024 में BJP को अकेले कितनी सीटें, विपक्षी दलों के...

ओपिनियन पोल: 2024 में BJP को अकेले कितनी सीटें, विपक्षी दलों के I.N.D.I.A में सबसे अधिक किसे फायदा

Published on

नई दिल्ली

2024 लोकसभा चुनाव से पहले आए एक ओपिनियन पोल के नतीजों में एनडीए की एक बार फिर सरकार बनती दिख रही है। हालांकि इस सर्वे में बीजेपी की पिछले चुनाव के मुकाबले सीटें थोड़ी कम होती दिख रही हैं। वहीं विपक्षी दलों के नए गठबंधन I.N.D.I.A के बनने से कुछ दलों को फायदा होता दिख रहा है। हालांकि इस नए गठबंधन में कांग्रेस को इससे बहुत फायदा होता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, जेडीयू को फायदा होता नहीं दिख रहा लेकिन इस गठबंधन से कुछ दलों के सीटों में इजाफा हो रहा है। इस लिस्ट में टीएमसी और आम आदमी पार्टी है। यदि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर दिल्ली और पंजाब में लड़े तो AAP को फायदा होगा। लोकसभा चुनाव से पहले पब्लिक का मूड जानने के लिए इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने ओपिनियन पोल किया। इस ओपिनियन पोल के नतीजे इस प्रकार हैं।

NDA I.N.D.I.A अन्य
318 175 50

NDA और I.N.D.I.A के बीच कई राज्यों में कड़ा मुकाबला होता दिख रहा है। हालांकि यूपी जहां लोकसभा की सबसे अधिक 80 सीटें हैं और यहां एक बार फिर मोदी-योगी की जोड़ी कमाल करती दिख रही है। यहां एनडीए एक बार फिर 70 से अधिक सीटें जीतती हुई दिख रही हैं। ओपिनियन पोल के जो नतीजे हैं उसमें विपक्षी गठबंधन यहां कारगर होता नहीं दिख रहा।

दल सीटें फायदा/नुकसान
बीजेपी 290 13 सीटों का घाटा
कांग्रेस 66 14 सीटों का फायदा
आम आदमी पार्टी 10 9 सीटों का फायदा
टीएमसी 29 7 सीटों का फायदा
बीजेडी 13 1 सीट का फायदा
शिवसेना शिंदे गुट 2
शिवसेना उद्धव गुट 11
सपा 4 1 सीट का घाटा
आरजेडी 7 7 सीटों का फायदा
जेडीयू 7 9 सीटों का घाटा
एनसीपी शरद पवार 4
वाईएसआर कांग्रेस 18 4 सीटों का नुकसान
टीडीपी 7 4 सीटों का फायदा
लेफ्ट फ्रंट 8 3 सीटों का फायदा
बीआरएस 8 1 सीट का नुकसान

ओपिनियन पोल के जो नतीजे हैं उसमें पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी को नुकसान होता दिख रहा है। 42 सीटों में से बीजेपी के खाते में इस बार केवल 12 सीटें जाती दिख रही हैं। 40 सीटों वाले राज्य बिहार में बीजेपी के खाते में 20 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं जेडीयू को सात सीटें और आरजेडी को भी इतनी ही सीटें मिलती दिख रही है। वहीं एलजेपी (R) को 2 सीटें, आरएलजेपी को 1 सीट, कांग्रेस के खाते में 2 और अन्य को 1 सीट मिलती दिख रही है। यूपी में अकेले बीजेपी को 70 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...