18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'...वरना बेकसूरों की मौत के जिम्मेदार आप होंगे', अस्पतालों और एयरपोर्ट को...

‘…वरना बेकसूरों की मौत के जिम्मेदार आप होंगे’, अस्पतालों और एयरपोर्ट को मिले ‘कोर्ट ग्रुप’ के धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा?

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के 10 से ज्यादा अस्पतालों को धमकी भरे ईमेल भेजे गए. इस ईमेल में अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इसके बाद इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को भी धमकी भरा ईमेल मिला. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ईमेल एक ही मेल आईडी से अस्पताल और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को भेजा गया था.इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कुछ अस्पतालों की जांच की और कुछ अस्पताल प्रशासन ने भी अपने मानकों की जांच की. लेकिन, न तो एयरपोर्ट पर और न ही अस्पतालों में कुछ मिला.

दरअसल, रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे जीटीबी अस्पताल में बम होने की अफवाह वाला एक मेल मिला. इसके बाद अस्पताल के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को उस मेल के बारे में जानकारी दी. पुलिस तुरंत हरकत में आई और बम निरोधक दस्ते को अस्पताल में बुलाया और जीटीबी अस्पताल और दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान (जीटीबी अस्पताल के परिसर में स्थित) में जांच की. लेकिन, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

‘कोर्ट ग्रुप’ के धमकी भरे ईमेल में ये बातें लिखी’
बता दें कि धमकी भरे ईमेल में लिखा था, ‘मैंने आपकी बिल्डिंग के अंदर विस्फोटक उपकरण (Explosive devices) रखा है, जो कुछ घंटों में फटेगा. ये कोई धमकी नहीं है. आपके पास बस कुछ समय बचा है बम तलाशने के लिए. वरना बिल्डिंग में मौजूद निर्दोष लोगों के मौत के जिम्मेदार आप होंगे.’ इसके अलावा इस ईमेल में किसी ‘कोर्ट’ ग्रुप का भी जिक्र किया गया है.

‘एक ही ID से अस्पताल और एयरपोर्ट को भेजी गई ईमेल’
बताया जा रहा है कि IGI एयरपोर्ट को भी इसी ईमेल के जरिए धमकी दी गई थी. मामले में दिल्ली पुलिस का कहना है कि बम धमाकों से जुड़े सभी ईमेल झूठे थे. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये कोई शरारत है या जानबूझकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है.

मामले में डीसीपी एयरपोर्ट ने कही ये बात
इस बीच, डीसीपी एयरपोर्ट का कहना है कि आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा संचालन नियंत्रण केंद्र को परिसर के अंदर विस्फोटक उपकरणों के संबंध में एक धमकी भरा ईमेल मिला है. एडवांस सुरक्षा प्रोटोकॉल प्रभावी हैं और एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. फिलहाल, कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. लोगों से अपील है कि कृपया शांत रहें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.

150 स्कूलों को मिली थी धमकी
इससे पहले 1 मई बुधवार को दिल्ली-एनसीआर के करीब 150 स्कूलों को बम की अफवाह वाला ईमेल भेजा गया था. इसके लिए अपराधियों ने एक रूसी ईमेल सर्विस का इस्तेमाल किया था. यह सर्विस यूजर्स को गुमनाम रहने और अवैध गतिविधियों को छिपाने में मदद करती है.ईमेल मिलने के बाद से ही पुलिस ने सभी स्कूलों में जाकर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया. पुलिस डॉग और बम स्क्वॉड के साथ स्कूलों में पहुंची. बाद में खुलासा हुआ कि धमकी भरा ईमेल फर्जी था. पुलिस ने परिजनों से पैनिक न करने की अपील की थी

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...