18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयऐसे महान इंसान से मिलकर आज पद्मश्री भी धन्य हो गया... राष्ट्रपति...

ऐसे महान इंसान से मिलकर आज पद्मश्री भी धन्य हो गया… राष्ट्रपति ने केएस राजन्ना को किया सम्मानित

Published on

नई दिल्ली

दिन- गुरुवार, स्थान- राष्ट्रपति भवन, पद्मश्री पुरस्कार के लिए डॉ. केसी राजन्ना का नाम उद्घोषित होता है। उद्घोषणा के बाद हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठता है। हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी से लेकर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद हैं। सभी पूरे उत्साह और सम्मान के साथ उस व्यक्ति को स्वागत कर रहे हैं जो हौसले और जज्बे का पर्याय बन चुका है। राजन्ना जब 11 महीने के थे तभी पोलियो के कारण हाथ और पैर गंवाना पड़ा था। आज जब राष्ट्रपति की तरफ पद्म पुरस्कार लेने बढ़ रहे थे तो आंखों में चमक भी थी और सम्मान पाने की खुशी भी। गर्व से सीना चौड़ा भी था और उन लोगों के प्रति आभार भी दिख रहा था जो उनकी खुशी में खुश थे।

पीएम मोदी का किया अभिवादन
पुरस्कार ग्रहण करने से पहले वे पीएम मोदी के पास गए। इस पर पीएम ने उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद राजन्ना ने राष्ट्रपति के सामने मंच पर जाने से पहले शीश झुकाया। उन्होंने राष्ट्रपति का भी विशेष रूप से अभिवादन किया। राष्ट्रपति जब उन्हें पद्मश्री से सम्मानित कर रही थी तब पूरा हॉल में शायद ही कोई होगा जो उनकी उपलब्धि पर गर्व ना कर रहा है। डॉ. राजन्ना को सम्मानित करने वाले पत्र में दिव्यांजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वर्णित किया गया था।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
डॉ. केएस राजन्ना को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग डॉ. राजन्ना के हौंसले की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर @Bitt2DA ने लिखा कि आज पद्मश्री पुरस्कार भी धन्य हो गया ऐसे महान इंसान को मिलकर… यह होता है असली सम्मान ! भावुक कर दिया इस वीडियो ने। एक अन्य यूजर @RealBababanaras ने लिखा कि यह इस व्यक्ति का सम्मान नहीं है बल्कि यह पद्मश्री पुरस्कार का सम्मान है। …यह एक वास्तविक सम्मान है!

राजन्ना के नाम हैं कई उपलब्धियां
डॉ. केएस राजन्ना कर्नाटक के मांड्या जिले के रहने वाले हैं। वह अपने मात-पिता की सातवीं संतान हैं। 11 साल की उम्र में पोलियो की वजह से हाथ-पैर गंवाने के बावजूद उनका उत्साह कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने ना सिर्फ अपनी पढ़ाई पूरी की बल्कि लेखन, हस्तशिल्प के साथ ही डिस्कस थ्रो, ड्राइविंग और स्विमिंग भी सीखी। 1975 में उन्होंने स्टेट सिविल सर्विस की परीक्षा पास की। 1980 में उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी हासिल कर लिया। डॉ. राजन्ना ने साल 2003 में पैरालंपिकक में दो मेडल भी जीत चुके हैं। राजन्ना को 54 साल की उम्र में साल राज्य में कमिश्नर नियुक्त किया गया था। राजन्ना मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक है।

उन्होंने 2002 में पैरालिंपिक में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक और तैराकी में सिल्वर पदक जीतकर एक खिलाड़ी के रूप में प्रशंसा हासिल की है। उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया। इसमें उन्होंने शारीरिक रूप से विकलांगों सहित 500 से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया। डॉ. राजन्ना के अनुसार विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए कोई राजनीतिक आरक्षण नहीं है। ऐसे में उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुरस्कार राज्य और केंद्र सरकार को एक विकलांग व्यक्ति को विधान परिषद या राज्यसभा के सदस्य के रूप में नियुक्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...