19.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तान इस संगठन का इस्तेमाल… मुस्लिम देशों के संगठन को भारत ने...

पाकिस्तान इस संगठन का इस्तेमाल… मुस्लिम देशों के संगठन को भारत ने ऐसे सुना दी खरी-खरी

Published on

नई दिल्ली:

पहलगाम हमले पर पाकिस्तान के समर्थन में बयान जारी करने वाले इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) को भारत ने खरी-खरी सुना दी है। भारत ने OIC के बयान को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया है। दरअसल, आज ही OIC न्यूयॉर्क में दक्षिण एशिया में बिगड़ते सुरक्षा माहौल पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आरोपों को निराधार बताया था। इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

भारत ने मंगलवार शाम OIC की आलोचना करते हुए कहा कि पहलगाम में हुए भयावह हमले पर इस्लामिक देशों के संगठन का बयान बेतुका है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओआईसी ने यह बयान पाकिस्तान के कहने पर जारी किया है। इस बयान से साफ झलकता है कि आतंकी हमले और उसके सीमापार संबंधों को मानने से इनकार किया जा रहा है।

भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि लंबे समय से सीमा पार आतंकवाद में लिप्त पाकिस्तान ओआईसी को गुमराह करने और अपने स्वार्थ के लिए बयान जारी करा रहा है। हम भारत के आंतरिक मामलों में ओआईसी के हस्तक्षेप को खारिज करते हैं।

कश्मीर को लेकर भी की बयानबाजी
दरअसल, OIC ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लगाए गये आरोपों को ‘निराधार’ बताते हुए कहा था कि इससे दक्षिण एशिया में तनाव बढ़ रहा है। OIC ने कश्मीर को लेकर बयानबाजी करते हुए कहा था कि कश्मीर को आत्मनिर्णय के अधिकार से वंचित किया जा रहा है, जिसकी गारंटी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों में दी गई है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...