7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में बैन हुआ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का एक्स अकाउंट, कई...

भारत में बैन हुआ पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का एक्स अकाउंट, कई पत्रकारों के भी सोशल मीडिया पेज पर एक्शन

Published on

नई दिल्ली:

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से कई तरह की फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। इसके जरिए भारतीय सेना और सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार की कोशिशें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर जिस तरह से पाकिस्तान के पत्रकार और पीआर विंग्स काम कर रहीं, उसके खिलाफ केंद्र सरकार एक्शन मोड पर आ गई है। यही वजह है कि पहलगाम हमले के अगले ही दिन भारत में पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल बैन कर दिया गया था। अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का भी एक्स अकाउंट बैन किया गया है। इसके साथ ही भारत सरकार ने कई पाकिस्तानी पत्रकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी प्रतिबंधित किया है।

इसलिए केंद्र सरकार ने उठाया कदम
दरअसल, पहलगाम हमले के कुछ ही घंटों के बाद अलग-अलग सोशल मीडिया हैंडल से फेक नेरेटिव गढ़ने के लिए वीडियो पोस्ट होने लगे। ये काम पाकिस्तान की इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस (ISPR) की तरफ से होता आया है। ISPR पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्सेस की मीडिया और पब्लिक रिलेशंस विंग है। ये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) के अंडर काम करती है।

पहलगाम हमले के बाद एक्शन तेज
सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम हमले के बाद जिस तरह से फेक विडियो और फेक मैसेज भेजे गए उसे लेकर भारतीय सेना की टीम भी पूरी तरह सतर्क है। लगातार ऐसे फेक और गलत जानकारी वाले वीडियो की पहचान कर रही है। इस बीच सरकार ने कार्रवाई शुरू की और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री समेत उन सोशल मीडिया अकाउंट को बैन करना शुरू कर दिया, जो फर्जी सूचनाएं शेयर कर रहे थे। इनमें कई पाकिस्तानी पत्रकारों के भी एक्स अकाउंट हैं।

केंद्र ने कई यू-ट्यूब चैनल्स पर भी कसा शिकंजा
इससे पहले केंद्र सरकार ने कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर भी शिकंजा कसा था। कई यूट्यूबर्स के अकाउंट को बैन कर दिया। भारतीय दर्शकों को आकर्षित कर कमाई करने वाले कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को भारत में बैन कर दिया गया है। सना अमजद, आरजू काजमी और शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल भी अब भारत में नहीं देखे जा सकेंगे। इससे उनकी कमाई पर असर पड़ेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...