15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयराजस्थान में आंधी-बारिश का दौर, उत्तराखंड में ओलाबारी का अलर्ट, यूपी में...

राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर, उत्तराखंड में ओलाबारी का अलर्ट, यूपी में सता रही गर्मी

Published on

नई दिल्ली:

दिल्ली-एनसीआर का मौसम इस समय सुहाना हो गया है। दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। दिल्ली के आज के तापमान की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 0.7 डिग्री कम है। दिल्ली के कुछ इलाकों में शनिवार को बारिश हुई। राजधानी में हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत रहने की उम्मीद है। हालांकि, इसके बाद धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।

वहीं, पूर्वी भारत की बात की जाए तो यहां लू के थपेड़े शुरू हो सकते हैं, जबकि अगले चार-पांच दिनों तक देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक 13 मई तक पूर्वोत्तर में भारी वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है। आईएमडी के मुताबिक 11-12 मई को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में 14 मई के दौरान, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 11-14 मई के दौरान. बिहार और ओडिशा में 12-14 मई तक, झारखंड में और 14-15 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू चलने की संभावना है।

मानसून को लेकर सामने आया बड़ा अलर्ट
इस बीच मानसून को लेकर भी एक अपडेट आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जो आमतौर पर एक जून को दस्तक देता है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक अगर मानसून केरल में उम्मीद के अनुरूप पहुंचता है, तो यह 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून का समय से पहले आगमन होगा। तब मानसून ने 23 मई को दस्तक दी थी। भारतीय मुख्य भूमि पर मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा तब की जाती है जब यह केरल पहुंचता है, आमतौर पर एक जून के आसपास।

कब आता है दक्षिण पश्चिम मानसून
बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में छा जाता है। यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से पीछे हटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस हो जाता है। मानसून पिछले साल 30 मई को दक्षिणी राज्य में आया था। 2023 में 8 जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में 3 जून को, 2020 में 1 जून को, 2019 में 8 जून को और 2018 में 29 मई को केरल आया था।

यूपी में गर्मी से लोग फिर होने लगे परेशान
उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है। लखनऊ समेत कई जिलों में तेज धूप हो रही है। जिसकी वजह से गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में प्रदेश में भीषण गर्मी हो पड़ सकती है। मौसम विभाग की माने तो 11 मई के बाद प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। प्रदेश के तापमान की बात करें तो अगले 24 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। उसके बाद धीरे-धीरे 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही अगले 72 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...