6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयमंदिर-मस्जिदों को लेकर दाखिल मुकदमों की प्रक्रिया पर लगे रोक... SC में...

मंदिर-मस्जिदों को लेकर दाखिल मुकदमों की प्रक्रिया पर लगे रोक… SC में याचिका दायर

Published on

नई दिल्ली,

अजमेर की दरगाह, धार की भोजशाला, संभल की जामा मस्जिद, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि- ईदगाह मस्जिद और काशी में ज्ञानवापी समेत देश भर में दाखिल मुकदमों की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है.सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में केंद्र ‌सरकार के साथ साथ यूपी समेत चार राज्यों को पक्षकार बनाया गया है. इनमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात भी शामिल हैं. याचिकाकर्ताओं आलोक शर्मा और प्रिया मिश्रा के वकील नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस याचिका पर जल्द सुनवाई की गुहार सुप्रीम कोर्ट से लगाई जाएगी.

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में प्लेसेज ऑफ़ वरशिप एक्ट 1991 का पालन किए जाने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. इस याचिका में राज्यों को अदालतों से दिए गए सर्वे के आदेशों से प्लेसेज ऑफ़ वरशिप एक्ट के उल्लंघन का हवाला देते हुए उनका पालन न करने का निर्देश जारी करने कि भी गुहार लगाई गई है.इस याचिका में कहा गया है कि देश भर में इलाहाबाद हाईकोर्ट के 19 दिसंबर, 2023 के आदेश के बाद से धार्मिक स्थलों के चरित्र का पता लगाने को लेकर विभिन्न सिविल कोर्ट में दाखिल मामलों से माहौल खराब हो रहा है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...