12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराष्ट्रीयवोट काउंटिंग में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग वाली याचिका खारिज, SC का...

वोट काउंटिंग में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग वाली याचिका खारिज, SC का सुनवाई से इनकार

Published on

नई दिल्ली,

चुनाव के दौरान वोटों की काउंटिंग में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है. याचिकाकर्ता ने कहा कि 12 घंटे में सारे वोटों की गिनती कर दी गई. लिहाजा पारर्दशिता पर सवाल खड़ा होता है. सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि हम इस मुद्दे पर जांच और सुनवाई पहले ही कर चुके हैं. इसलिए हम इस पर दोबारा सुनवाई नहीं करेंगे.

SC का सुनवाई से इनकार
चुनाव के दौरान वोटों की गिनती में पारदर्शिता बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया और दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी. याचिकाकर्ता हंसराज जैन ने कहा था कि EVM-VVPAT को लेकर निर्वाचन आयोग ने हलफनामा दाखिल किया था.

उसमें आयोग ने कहा था कि अगर 100 फीसदी EVM को VVPAT से जोड़ा गया तो वोटों की गिनती में 12 दिन लगेंगे. हंसराज जैन ने CJI संजीव खन्ना के सामने दावा किया कि अगर उनको मौका दिया जाए तो वो 48 घंटे में गिनती पूरी करके दिखा सकते हैं.

48 घंटे में वोटों की गिनती करने का दावा
जैन ने बताया कि इसे लेकर पहले उन्होंने चुनाव आयोग क ज्ञापन भेजा था लेकिन जवाब न मिलने पर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. दिल्ली हाई कोर्ट ने भी उनकी बात नहीं सुनी. जैन ने दावा किया कि उनको मौका दिया जाए तो वो 48 घंटे में सारी गिनती कर सकते हैं.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...