6.1 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के दौरान शारीरिक संबंध रेप नहीं... क्या बोला सुप्रीम...

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के दौरान शारीरिक संबंध रेप नहीं… क्या बोला सुप्रीम कोर्ट?

Published on

नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने रेप मामलों को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि लंबे समय तक चले संबंधों के खराब होने पर रेप का आरोप नहीं लगाया जा सकता। मुंबई के खारघर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक एफआईआर को रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह बात कही। जस्टिस बी वी नागरत्ना और एन कोटेश्वर सिंह की बेंच ने कहा कि सहमति से बने संबंधों के बिगड़ने पर उन्हें आपराधिक मामला बनाने का चलन चिंताजनक है। यह मामला 2017 का है।

कोर्ट ने एफआईआर को किया रद्द
जानकारी के अनुसार, यह एफआईआर वनिता एस जाधव नाम की महिला ने महेश दामू खरे के खिलाफ दर्ज कराई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर एक महिला जानबूझकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए रखती है, तो यह नहीं कहा जा सकता कि संबंध सिर्फ शादी के झूठे वादे के कारण थे। कोर्ट ने कहा कि यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता है कि शारीरिक संबंध पूरी तरह से खरे द्वारा उससे शादी करने के कथित वादे के कारण थे।

‘तुरंत दर्ज कराई जानी थी शिकायत, सालों बाद नहीं’
खरे शादीशुदा थे और जाधव विधवा महिला हैं, दोनों 2008 के साथ थे। जाधव का आरोप है कि खरे ने शादी का वादा करके उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। खरे की पत्नी ने जाधव के खिलाफ जबरन वसूली की शिकायतें दर्ज कराई थीं। मार्च 2017 में जाधव ने खरे के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शादी के वादे के टूटने की शिकायत, जो यौन संबंध के लिए सहमति पर आधारित है, पीड़ित महिला द्वारा तुरंत दर्ज कराई जानी चाहिए, न कि सालों तक शारीरिक संबंध जारी रखने के बाद।

‘ये चिंताजनक प्रवृत्ति’
अदालत ने इस बात पर चिंता जताई कि सहमति से बने संबंधों के खराब होने पर उन्हें आपराधिक मामला बनाने का एक चिंताजनक चलन है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘एक चिंताजनक प्रवृत्ति है कि लंबे समय तक चलने वाले सहमतिपूर्ण संबंधों को, खट्टा होने पर, आपराधिक बनाने की मांग की गई है…” यह फैसला उन मामलों में एक महत्वपूर्ण मिसाल कायम करता है जहां सहमति से बने संबंधों के बाद रेप के आरोप लगाए जाते हैं। यह फैसला महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए झूठे आरोपों से पुरुषों को बचाने का प्रयास करता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...