12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराष्ट्रीयअरब सागर में समुद्री डाकू लूटने वाले थे विदेशी जहाज, रक्षक बनकर...

अरब सागर में समुद्री डाकू लूटने वाले थे विदेशी जहाज, रक्षक बनकर आ गई अपनी नौसेना

Published on

नई दिल्ली

अरब सागर में सोमालियाई डकैत विदेशी जहाज को अगवा करने वाले थे। लेकिन, भारतीय नौसेना ने इस कोश‍िश को नाकाम कर दिया। शनिवार को इंडियन नेवी ने इसकी जानकारी दी। उसने बताया कि अरब सागर में माल्टा के जहाज के अपहरण से जुड़ी घटना में नौसेना ने तेजी से प्रतिक्रिया दी। इस जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य सवार हैं। नौसेना ने जहाज एमवी रुएन से सहायता मांगे जाने पर इलाके में निगरानी रख रहे समुद्री गश्ती विमान और अदन की खाड़ी में तैनात उसके युद्धपोत को भेजा। अधिकारियों को अपहरण की कोशिश की सूचना गुरुवार को मिली। भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को घटनास्थल पर अपने मिशन को भेजा।

नौसेना ने कहा कि उसके विमान ने अपहरण किए गए जहाज के ऊपर उड़ान भरी। वह जहाज की गतिविधि की लगातार निगरानी कर रही है। यह सोमालिया तट की ओर बढ़ रहा है।भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘बदलती स्थिति पर तेजी से कदम उठाते हुए भारतीय नौसेना ने इलाके में निगरानी कर रहे अपने नौसैन्य समुद्री गश्ती विमान और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती को रोकने के लिए अपने गश्ती युद्धपोत को एमवी रुएन का पता लगाने और उसकी मदद करने के लिए भेजा।’उन्होंने कहा, ‘विमान ने 15 दिसंबर की सुबह अपहरण किए गए जहाज के ऊपर उड़ान भरी। विमान लगातार जहाज की गतिविधि पर नजर रख रहा है जो अब सोमालिया तट की ओर बढ़ रहा है।’

अधिकारी ने बताया कि समुद्री डकैती को रोकने के लिए अदन की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने भी शनिवार सुबह एमवी रुएन का पीछा किया। उन्होंने बताया कि पूरी स्थिति पर इलाके में अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर करीबी नजर रखी जा रही है।अधिकारी ने कहा, ‘भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्र देशों के साथ क्षेत्र में सबसे पहले मदद करने और व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...