14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'भारत ईरान के साथ...', क्रैश में राष्ट्रपति रईसी के निधन पर PM...

‘भारत ईरान के साथ…’, क्रैश में राष्ट्रपति रईसी के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक

Published on

नई दिल्ली

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम अल रईसी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनका एक हेलीकॉप्टर हादसे में इंतकाल हो गया। यह घटना उस वक्त हुई जब वह पूर्वी अजरबैजान से गुजर रहे थे। बताते हैं कि क्रैश के बाद हेलीकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए। इब्राहिम रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री अमीर अब्दुल्लाहियान की भी मौत हो गई है। ईरान के राष्ट्रपति की मौत पर भारत ने भी दुख जताया है। पीएम मोदी और एस जयशंकर ने अपने एक्स हैंडल से उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने लिखा कि ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के निधन से गहरा दुख और स्तब्ध हूं। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति डॉ इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच. अमीर-अब्दुल्लाहियन के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन की खबर सुनकर गहरा आघात हुआ।

मोदी ने रईसी की मौत पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के निधन से गहरा दुखी और स्तब्ध हूं। भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। इस दुख की घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।

मैं तो इस खबर से स्तब्ध हूं- जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा कि ईरान के राष्ट्रपति डॉ इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच. अमीर-अब्दुल्लाहियन के हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन की खबर सुनकर गहरा आघात हुआ। जनवरी 2024 में हुई हमारी आखिरी मुलाकात सहित उनके साथ हुई कई बैठकों को याद करता हूं। उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं। इस दुख की घड़ी में हम ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...