17 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयPM की सुरक्षा:फिरोजपुर SSP चूक के जिम्मेदार, SC बोला-नहीं निभाई ड्यूटी

PM की सुरक्षा:फिरोजपुर SSP चूक के जिम्मेदार, SC बोला-नहीं निभाई ड्यूटी

Published on

नई दिल्ली

पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। शीर्ष न्यायालय ने एसएसपी अवनील हंस को घटना का जिम्मेदार माना है। कोर्ट का कहना है कि हंस अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पाए। SC का कहना है कि इसकी रिपोर्ट राज्य और केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। कोर्ट ने जनवरी में जांच के लिए समिति गठित की थी। अब बुधवार को ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी घटना को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया था।

कोर्ट ने कहा, ‘पर्याप्त बल होने और प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के रास्ते गुजरने की जानकारी दो घंटे पहले मिलने के बाद भी अवनीत हंस अपना कर्तव्य निभाने में असफल रहे।’ जनवरी में ही एपेक्स कोर्ट ने घटना में आपराधिक साजिश का एंगल और पंजाब पुलिस की भूमिका जांचने के लिए समिति गठित की थी। SC की पूर्व जज जस्टिस इंदू मल्होत्रा समिति की अगुवाई कर रही थीं।

क्या था मामला
5 जनवरी को पीएम मोदी पंजाब दौरे पर थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों के रास्ता रोके जाने के चलते उन्हें हुसैनीवाला से 30 किमी दूर 20 मिनट तक फंसा रहना पड़ा था। खास बात है कि इसके चलते पीएम बगैर कार्यक्रम में शामिल हुए ही वापस लौट गए। इस घटना के बाद जमकर सियासी बवाल हुआ था। पीएम की सुरक्षा में चूक को लेकर गृहमंत्री की तरफ से तीन सदस्यीय समिति भी गठित की गई थी।

उस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी पीएम की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दस्तावेज कमेटी को सौंपने के निर्देश दिए थे। जनवरी में पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। इधर, केंद्र सरकार और भाजपा ने राज्य की सरकार पर सुरक्षा में चूक के आरोप लगाए थे। जबकि, पंजाब सरकार का कहना था कि पीएम मोदी ने अंतिम समय पर अपना रास्ता बदल लिया था।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...

एचपीसीएल में ‘निदेशक विपणन’ के लिए आवेदन आमंत्रित, महारत्न कंपनी में उच्च स्तरीय नेतृत्व का अवसर

मुंबई/भोपाल। ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड...