8.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयफ्लाइट्स को धमकी देने वालों पर एक्शन की तैयारी, सरकार ने META...

फ्लाइट्स को धमकी देने वालों पर एक्शन की तैयारी, सरकार ने META और X से मांगा डेटा

Published on

नई दिल्ली,

विमानों को बम से उड़ाने की धमकियां लगातार मिल रही हैं. आज गुरुवार को एक साथ 85 विमानों को धमकी भरा अलर्ट भेजा गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. इन धमकियों का पता लगाने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी इस संबंध में नहीं हो सकी है. दिल्ली पुलिस ने पिछले आठ दिनों में 90 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को धमकी मिलने के संबंध में 8 अलग-अलग FIR दर्ज कर जांच शुरू की हुई है.

इस बीच सरकार के टॉप सूत्रों ने बताया कि सरकार मक की धमकी वाले फर्जी मैसेज और कॉल को गंभीरता से ले रही है. सरकार कई धमकी भरे मैसेजों को पता लगाने में सफर रही है और उसके मुताबिक कार्रवाई भी जा रही है. सरकार ने डेटा शेयर करने और जांच में सहयोग करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म META (फेसबुक/Instagram) और एक्स को भी कहा है.

बता दें कि गुरुवार को एक साथ एअर इंडिया के 20, इंडिगो के 20, विस्तारा के भी 20 और अकासा के 25 विमानों को की बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं. आज की घटना से पहले, 170 से ज़्यादा फ्लाइट्स में बम की धमकियां मिली थीं, जिनमें से ज़्यादातर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म से आई थीं. बाद में वे झूठी साबित हुईं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को असुविधा हुई और अर्धसैनिक बलों और विमानन अधिकारियों के लिए सुरक्षा संबंधी परेशानी पैदा हो गई.

दिल्ली पुलिस ने दर्ज की हैं 8 FIR
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले दिल्ली पुलिस ने पिछले आठ दिनों में 90 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी के संबंध में आठ अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं. जिन उड़ानों को धमकी मिली हैं, उनमें अकासा, एअर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा की सेवाएं शामिल हैं. ये उड़ानें दिल्ली से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए संचालित होती हैं. पुलिस का कहना है कि इन मामलों में जांच की जा रही है.

धमकी देने वालों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की योजना
बम की धमकियों के चलते सरकार ने फर्जी कॉल करने वालों को नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की योजना बनाई है. नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयरलाइनों को बम की धमकी देने वाले फर्जी कॉल करना संज्ञेय अपराध माना जाएगा. प्रभावित उड़ानों में दिल्ली और देश भर के अन्य स्थानों से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए संचालित होने वाली अकासा एयर, एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा की सेवाएं शामिल हैं.

बुधवार को केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया दिग्गज एक्स को स्थिति से निपटने के तरीके के लिए फटकार लगाई और कहा कि यह अपराध को बढ़ावा देने के बराबर है. इससे पहले नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने 19 अक्टूबर को इस मुद्दे पर दिल्ली में एयरलाइनों के सीईओ और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

नरेन्द्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया

अजमेर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी...

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला, कई शहरों में दहशत

Iran की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर Israel की वायुसेना ने जोरदार हवाई...