13.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयपंजाब: PAK-ISI टेरर मॉड्यूल के 4 आंतकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार...

पंजाब: PAK-ISI टेरर मॉड्यूल के 4 आंतकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Published on

नई दिल्ली,

पंजाब पुलिस को 15 अगस्त से ठीक पहले बड़ी कामयाबी मिली है. पंजाब पुलिस ने रविवार को एक बड़े आतंकी को विफल कर दिया है. दिल्ली पुलिस की मदद से पाकिस्तान की आईएसआई के टेरर मॉड्यूल का खुलासा करते हुए चार आतंकियों को गिरफ्तार भी किया गया है. इनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं.

पंजाब पुलिस ने कनाडा स्थित अर्श डल्ला और ऑस्ट्रेलिया स्थित गुरजंत सिंह से जुड़े मॉड्यूल के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से 3 हैंड-ग्रेनेड (P-86), 1 IED और 2-9mm पिस्तौल के साथ 40 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इन हथियारों को देखते हुए समझा जा सकता है कि काफी बड़े हमले की तैयारी की जा रही थी.

असम में ULFA का एक कैडर गिरफ्तार
स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय सेना और पुलिस ने असम के चराइदेव जिले के सोनारी इलाके से एक सशस्त्र उल्फा (I) का कैडर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक पिस्तौल और युद्ध जैसा अन्य सामान बरामद किया गया है.

सभी राज्यों को जारी किया गया है अलर्ट
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी हमले के लिए स्पेसिफिक अलर्ट मिले हैं, जिसके एजेंसियों ने दिल्ली समेत सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया है. सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों की पुलिस, खासतौर पर दिल्ली पुलिस को सूचना दी है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए बॉर्डर के रास्ते कुछ IED भारत के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच चुका है.

ड्रोन के जरिए हथियार भेजने की आशंका
इसके अलावा पाकिस्तान के जरिए ड्रोन से हथियार भी भेजे गए हैं, जिसमें AK-47 जैसे हथियार भी शामिल हैं. इसको लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सुरक्षा एजेंसियों ने लोन वुल्फ अटैक का भी अलर्ट जारी किया है. भीड़ में लोन वोल्फ अटैक किया जा सकता है. इसलिए पुलिस को बेहद सतर्क रहकर स्क्रीनिंग और चेकिंग करने को कहा गया है. इसके अलावा पतंगों को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. 15 अगस्त को लालकिले के आस-पास पतंग पूरी तरह बैन रहेगी.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...